पन्ना के कीरतपुर में महिला सरपंच ने 15 जरूरतमंद कन्याओं को विवाह उपहार देकर आर्थिक सहयोग किया। इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश गया और गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जनपद पंचायत अजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कीरतपुर में सामाजिक सेवा और जनकल्याण की एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। यहां महिला सरपंच श्रीमती बबीता रामबाबू गौतम द्वारा गांव की गरीब एवं जरूरतमंद 15 कन्याओं के विवाह के लिए उपहार स्वरूप सामग्री प्रदान की गई। इस पहल से न केवल बेटियों के परिवारों को आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी गया। बताया गया कि भाजपा नेता सतानंद गौतम का परिवार पिछले कई वर्षों से इस प्रकार की सामाजिक परंपरा निभाता आ रहा है। हर वर्ष ग्राम पंचायत की कन्याओं के विवाह में उपहार देकर उनकी मदद की जाती है। इस वर्ष भी अप्रैल माह में विवाह बंधन में बंधने वाली कन्याओं को फ्रिज, कूलर, अलमारी, बक्सा सहित अन्य आवश्यक गृहस्थी सामग्री प्रदान की गई। मई माह में विवाह करने वाली अन्य कन्याओं को भी अलग से उपहार सामग्री दिए जाने की बात कही गई है।
इस अवसर पर रामबाबू गौतम ने बताया कि उनका प्रयास है कि गांव की प्रत्येक बेटी के विवाह में सहयोग किया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि समाज का सहयोग मिला तो भविष्य में इस पहल को और बड़े स्तर पर ह्लकन्यादानह्व के रूप में भी आयोजित किया जा सकता है, जिससे अन्य गांवों की बेटियों को भी लाभ मिल सके। जिन कन्याओं को उपहार प्रदान किए गए उनमें प्रमुख रूप से सुधा लोध पिता लालबहादुर, प्रीति यादव पिता राममूरत, मानू यादव पिता गोला यादव, मैना लोध पिता रामौतार, आरती लोध पिता उदरी लोध, कौशल्या पिता फरसुराम, पूनम अहिरवार पिता शिवलोचन, कल्पना प्रजापति पिता जागेश्वर, लीलावती लोध पिता चुनवाद, कल्पना पाल पिता रामस्वरूप, सविता लोध पिता राममनोहर, खुशी सेन पिता भोला, सुनीता अहिरवार पिता संतु तथा पूनम यादव पिता जयकरण यादव शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और इस सराहनीय पहल की खुले दिल से प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयास समाज में सहयोग और सद्भावना की भावना को मजबूत करते हैं। ग्राम पंचायत कीरतपुर में यह पहल न केवल गरीब परिवारों के लिए मददगार साबित हो रही है, बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के लिए भी एक प्रेरणा बन रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।