पन्ना शहर में जल निगम की पाइप लाइन परियोजना में भारी अनियमितता उजागर। बिना मानक खुदाई के पाइप डालकर मिट्टी से ढांक दिया गया। विभागीय निगरानी नदारद, ठेकेदार की मनमानी चरम पर। नागरिकों में रोष।

जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदार की मनमानी जारी
पन्ना, स्टार समाचार वेब
शहर में पेयजल आपूर्ति सुधारने के उद्देश्य से जल निगम द्वारा बिछाई जा रही पाइप लाइन का कार्य अब नागरिकों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। यह योजना पुराने पन्ना क्षेत्र में निमार्णाधीन पानी टंकी से जुड़े इलाकों को पानी पहुंचाने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन पाइप लाइन बिछाने में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है, न ही तय तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है। पेयजल परियोजनाओं के लिए एचडीपीई पाइप लाइन बिछाने के लिए भारतीय मानकों के अनुसार कम से कम 1 मीटर गहराई की खुदाई अनिवार्य होती है। इसका उद्देश्य पाइप को टूट-फूट, सतही दबाव, मौसमीय प्रभाव और संभावित रिसाव से बचाना होता है। लेकिन पन्ना में ठेकेदार ने खुदाई की जगह सिर्फ 1 फुट से भी कम गहराई पर पाइप डालकर ऊपर से मिट्टी डाल दी है। इससे पाइप लाइन की स्थायित्व और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं बीडी कॉलोनी जैसे इलाकों में जहां सड़क किनारे पर्याप्त खाली जगह मौजूद थी, वहां भी ठेकेदार ने सीमेंट कंक्रीट सड़कों को अनावश्यक रूप से खोद डाला। नागरिकों ने जब इस पर आपत्ति जताई, तो उन्हें अनसुना कर दिया गया। ठेकेदार के कर्मचारियों ने खुदाई से इनकार करते हुए कहा कि पत्थर की परत होने के कारण जितनी खुदाई हो पा रही है, उतनी में ही पाइप बिछाई जाएगी। जबकि शासन के निर्देश के अनुसार हार्ड रॉक की खुदाई के लिए हेमर मशीनों का प्रयोग आवश्यक होता है।
बिना निगरानी, केवल ठेकेदार की मनमानी
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि न तो कोई विभागीय इंजीनियर मौके पर मौजूद रहता है, न ही जल निगम के अधिकारी निगरानी करते दिखते हैं। श्रमिकों के भरोसे पूरा प्रोजेक्ट चल रहा है। इससे न केवल करोड़ों की योजना पर संकट मंडरा रहा है, बल्कि भविष्य में यह पाइप लाइन नागरिकों के लिए और भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो कुछ ही वर्षों में यह पाइप लाइन खराब हो सकती है, जिससे न केवल शासन को दोबारा खर्च उठाना पड़ेगा बल्कि नागरिकों को जल संकट झेलना पड़ सकता है। पेयजल की यह महत्त्वपूर्ण परियोजना ठेकेदार की लापरवाही और जल निगम की निष्क्रियता के कारण प्रारंभिक चरण में ही असफल होती दिख रही है।
वहां पर पूरी तरह से चट्टान है बड़ी पोकलेन मशीन चल रही है यह प्रेशर वाली लाइन नहीं है सीमेंट कंक्रीट डालकर उसको सही कर दिया जाएगा।
रोहित सिंह, कांट्रेक्ट इंजीनियर

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।