पन्ना जिले में कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और घटना के बाद परिवार को गुमराह कर फरार हो गया। पन्ना पुलिस ने तकनीकी व मुखबिर जानकारी के आधार पर आरोपी को पश्चिम बंगाल के दुगार्पुर से गिरफ्तार किया। हत्या का कारण जमीन और पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या की और फिर परिवार को गुमराह का फरार हो गया। लेकिन पन्ना पुलिस ने आरोपी को सुदूर पश्चिम बंगाल के दुगार्पुर में जाकर पकड़ा और पूरे मामले का खुलासा आज पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि 18.08.2025 को फरियादिया श्रीमती विद्या पटेल हाल निवासी ग्राम लडहा थाना कोतवाली पन्ना द्वारा थाना कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट की गई कि 17.08.2025 की रात्रि करीब 11.30 बजे उनके पति जगदीश पटेल उम्र लगभग 55 वर्ष घर के आँगन में सो रहे थे। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनके गले पर प्राणघातक वार कर दिया और भाग गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल पन्ना ले जाया गया था, जहाँ से रीवा, फिर जबलपुर और अंत में नागपुर रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अपराध धारा 109(1) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया तथा इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से मामले में धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये मामले मे अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चैहान एवं एस.डी.ओ.पी पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे टीम गठित कर मालमे की जांच एव आरोपी की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया। उक्त पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई एवं मुखविर तंत्र सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप विवेचना कार्यवाही के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक का पुत्र बृजेन्द्र पटेल ही हत्या का आरोपी है जिसको पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी को दुगार्पुर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा, उप निरीक्षक सरोज गहलोत, सउनि अशोक गौतम, शिवस्वरूप तिवारी, पुष्पेन्द्र पटेल, जीतेन्द्र पटेल एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।
इस तरह मामले का हुआ खुलासा
विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक के दूसरे पुत्र सुरेन्द्र की वर्ष 2021 में करेन्ट लगने से मृत्यु हो चुकी थी। उसकी पत्नी लक्ष्मी का विवाह मृतक और परिवारजनों ने आरोपी बृजेन्द्र से उसकी इच्छा के विरुद्ध करवा दिया था। यह बात बृजेन्द्र को स्वीकार नहीं थी और उसी के चलते घर में लगातार विवाद चलता रहता था। कुछ समय पूर्व पंचायत में यह निर्णय हुआ था कि लक्ष्मी पटेल को 3 एकड़ जमीन देकर तलाक करवाकर मामला सुलझा लिया जाए, किंतु मृतक जगदीश पटेल ने जमीन नामांतरण से मना कर दिया और पुत्र बृजेन्द्र को लक्ष्मी के साथ ही रहने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर आरोपी बृजेन्द्र ने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 17.08.2025 की रात उसने घर से कुल्हाड़ी उठाई और पिता के सो जाने का इंतजार किया। करीब 11 बजे रात में अपने पिता के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उसने माँ को गुमराह करने के लिए कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति वारदात कर भाग गया है। इलाज के दौरान पिता की मृत्यु होने पर आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अन्य व्यक्ति का नाम झूठा लिखाया और बाद में तेरहवीं के पहले ही दुर्गापुर (प. बंगाल) भाग गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह