पन्ना जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को परिजनों और सरपंच की सूझबूझ से जेसीबी मशीन के सहारे उफनते दुगापुर नाले से सुरक्षित पार कराया गया। यह साहसिक और मानवीय प्रयास पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले में हो रही लगातार बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इसी बीच धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पयारीदृसिद्धपुर मार्ग पर सोमवार को एक मानवीय साहस और सेवा का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। यहां दुगापुर नाला उफान पर था और पुल के ऊपर से तेज धारा में पानी बह रहा था। इसी दौरान ग्राम पुखरा निवासी गर्भवती महिला पुष्पा लोधी पत्नी राम सिंह लोधी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन तत्काल 108 हेल्पलाइन पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाने में सफल रहे, लेकिन एंबुलेंस नाले की दूसरी ओर फंसी रह गई और गर्भवती महिला परिजनों सहित इस पार खड़ी थी।
बीच में बहते उफान के कारण महिला को अस्पताल पहुँचाना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव प्रतीत हो रहा था। इस संकट की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत दुगापुर के सरपंच एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए जेसीबी मशीन बुलवाई और गर्भवती महिला को जेसीबी के बकेट में बैठाकर सुरक्षित नाला पार कराया। इसके बाद महिला को एंबुलेंस में बैठाकर अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया। सरपंच कौशल किशोर लोधी और जेसीबी चालक की इस त्वरित कार्यवाही से एक बड़ी मुश्किल हल हो गई और महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर यह साहसिक कदम नहीं उठाया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। सरपंच के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यह घटना साबित करती है कि जब नेतृत्व में जिम्मेदारी और सेवा का भाव हो तो किसी भी कठिन परिस्थिति को पार किया जा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।