पन्ना जिले के लूका पुरवा में बच्चे टीनशेड गुमटी में पढ़ाई कर रहे हैं। जर्जर भवन ढहाया गया लेकिन 9 माह बाद भी नया स्कूल भवन नहीं बना।

पन्ना, स्टार समाचार वेब
पन्ना जिले में गुमटी में पढ़ाई करके बच्चे देश का भविष्य रोशन कर रहे हैं। यहां गुमटी में विद्यालय संचालित हो रहा है। मामला गौरिहार ब्लाक के जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लूका पुरवा का है, जहां विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण 24 सितंबर को ढहा दिया गया था। इसके बाद खुले में कक्षाएं संचालित होती रहीं, जबकि विद्यालय के रिकार्ड उस टायलेट में रखे गए हैं, जो छात्रों के उपयोग के लिए बनाया गया था। प्रशासन ने जर्जर भवन चिन्हित करते हुए विद्यालय भवन को तो ढहा दिया, लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी वैकल्पिक विद्यालय भवन की व्यवस्था नहीं की, नतीजतन नए सत्र की शुरुआत ढहाए गए उसी विद्यालय के मलबे के बीच टीन शेड की गुमटी के नीचे ही कर दी गई है। इस संबंध में शिक्षकों का कहना है कि जनपद शिक्षा केंद्र के निर्देश पर एक गुमटी का निर्माण करा नए सत्र की शुरुआत कर दी गई है, जबकि सर्व शिक्षा अभियान के उपयंत्री ने भवन निर्माण के लिए बजट न होने का हवाला दिया है। मलबे के बीच टीनशेड के नीचे अध्ययनरत 31 बच्चे शैक्षणिक सुविधाओं से विद्यालयों को लैस करने के सरकारी दावों की पोल खोल रहे हैं।
उक्त विद्यालय गांव के बाहर बने आंगनबाड़ी भवन में संचालित किया जाना था, लेकिन वहां पानी की उपलब्धता न होने और अधिक दूरी के कारण संचालन नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि 9 माह पूर्व जब भवन गिराया गया था अगर उसी समय भवन बनाए जाने की प्रकिया शुरू हो जाती तो आज भवन बनकर न सिर्फ तैयार हो गया होता बल्कि कक्षाएं भी संचालित होने लगती।
मैं बीआरसी से इस विषय में बात करता हूं। पूर्व में जर्जर भवन गिराए गए थे जिसके बाद भवन अभी बन नहीं सके। विद्यालय में संख्या कितनी है यह भी देखना होगा।
बलबीर रमन, एसडीएम गौरिहार
गांव में एक कमरा बमुश्किल किराए से मिला है वह भी कच्चा है जिसमें विद्यालय का बांकी का रिकार्ड व अन्य सामग्री रखी गई है। विद्यालय परिसर में महज एक शौचालय ही शेष बचा है जिसका उपयोग सामग्री रखने में किया जा रहा है।
रामप्रकाश पटेल, हेडमास्टर प्रथामिक विद्यालय लूका


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।