सतना में बढ़ती गर्मी के बावजूद पार्वो वायरस का असर कम नहीं हुआ है। पशु चिकित्सालय में रोजाना कई पिल्ले गंभीर हालत में पहुंच रहे हैं, चिकित्सकों ने समय पर टीकाकरण की सलाह दी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मौसम में लगातार बढ़ती गर्मी के बावजूद कुत्तों में फैलने वाला घातक पार्वो वायरस इस बार उम्मीद के मुताबिक कम नहीं हुआ है। जिले के पशु चिकित्सालय में रोजाना बीमार पिल्लों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार प्रतिदिन औसतन 15 पिल्ले पार्वो जैसे गंभीर लक्षणों के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पशु चिकित्सकों के मुताबिक पार्वो वायरस मुख्य रूप से 1 से 6 माह तक के पिल्लों को प्रभावित करता है और यह बेहद संक्रामक होने के साथ जानलेवा भी है। संक्रमित पिल्लों में अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो जाते हैं, शरीर में पानी की कमी तेजी से बढ़ती है और कुछ ही घंटों में हालत गंभीर हो सकती है। कई मामलों में देर से अस्पताल पहुंचने के कारण पिल्लों को बचाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि सामान्यत: तापमान बढ़ने के साथ इस वायरस का प्रभाव कम होने लगता है, लेकिन इस बार मौसम में उतार-चढ़ाव और संक्रमण के प्रसार के कारण इसका असर अभी भी बना हुआ है। चिकित्सकों का अनुमान है कि अप्रैल के अंत तक इसमें कमी आ सकती है, बशर्ते तापमान स्थिर रूप से बढ़े।
लापरवाही पड़ सकती है भारी, टीकाकरण जरूरी
चिकित्सकों ने पालतू पशु पालकों को चेताया है कि पार्वो वायरस से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका समय पर टीकाकरण है। कई मामलों में देखा गया है कि बिना टीकाकरण वाले पिल्ले तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा संक्रमित पिल्लों को अन्य कुत्तों से अलग रखना, उनके बर्तनों और स्थान की नियमित सफाई करना तथा बाहर से आने वाले कुत्तों के संपर्क से बचाना भी जरूरी है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि यदि पिल्ले में उल्टी, दस्त या सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई दें तो देरी किए बिना तुरंत पशु चिकित्सालय में उपचार कराना चाहिए, क्योंकि शुरूआती इलाज ही उसकी जान बचा सकता है।
60 पहुंची ओपीडी
इधर, जिला पशु चिकित्सालय की ओपीडी भी इन दिनों काफी व्यस्त है। यहां रोजाना औसतन 60 पशु इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें करीब 40 नए मामले होते हैं, जबकि 20 पुराने मरीज फॉलोअप के लिए आते हैं। कुल मामलों में बड़ी संख्या कुत्तों के पिल्लों की है, जिससे अस्पताल स्टाफ पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।