पन्ना पुलिस ने पवई थाना क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक राजकुमार चौधरी की लाश जडिया नाला के पास मिली थी। जांच के बाद आरोपी सुखदास आदिवासी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक उसकी पत्नी को परेशान करता था, इसी वजह से उसने शराब–पार्टी के बहाने बुलाकर साथी की मदद से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नाले के किनारे दफना दिया। पुलिस ने मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

हाइलाइट्स
पवई, स्टार समाचार वेब
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान के मार्गदर्शन में पन्ना पुलिस द्वारा थाना पवई थाना में दर्ज अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा किया जाकर मामले में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । मामले में दिनांक 22.07.25 को थाना पवई में फरियादी रामप्यारे चौधरी निवासी ग्राम मुराछ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पुत्र राजकुमार चौधरी उम्र लगभग 30 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चला गया है। रिपोर्ट पर थाना पवई में गुम इंसान कायम किया जाकर जांच में लिया गया। जांच के दौरान थाना अमानगंज अंतर्गत जडि?ा नाला के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पुलिस टीम द्वारा मर्ग कार्यवाही उपरान्त मृतक के कपड़े एवं अन्य आधार पर शव की पहचान राजकुमार चौधरी के रूप में की गई। मामले में मर्ग कायम किया जाकर जाँच में लिया गया। मामला संदेहास्पद प्रतीत होने से थाना प्रभारी पवई निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले में बारीकी से जांच करने हेतु थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। मामले में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। पी एम रिपोर्ट एवं घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर मामला हत्या का प्रतीत होने से मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया। पूंछताछ पर संदेही व्यक्ति द्वारा अपना नाम पता पुलिस टीम को बताया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में कड़ाई से पूंछताछ किये जाने पर संदेही द्वारा बताया गया कि मृतक मेरी पत्नी को लगातार परेशान कर रहा था। इसी बात पर मैने मृतक को मारने की योजना बनाई थी। दिनांक 23.07.25 को मैंने मृतक को फोन करके अपने गांव नयागांव बुलाकर रात में शराब व मांसाहार की पार्टी करने के बाद अपने एक साथी की मदद से मृतक राजकुमार चौधरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मैने घटना को छिपाने के लिये मृतक राजकुमार के शव को नाले के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया था। मृतक की मोटरसाइकिल को भी कुछ दूर गड्ढा खोदकर छिपा दिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार मृतक की मोटर साइकिल बरामद की जाकर आरोपी सुखदास आदिवासी निवासी ग्राम नयागांव थाना अमानगंज को गिरफ्तार किया गया है। मामले के अन्य आरोपी को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जावेगा। मामले में विवेचना जारी है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, अनिल गर्ग, प्रधान आरक्षक चालक नागेंद्र, आर. प्रेम नारायण, महेश चौहान, एनआरएस गोपी, महेंद्र एवं पुलिस साइबर सेल टीम पन्ना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।