सतना के पेप्टेक सिटी में लेनदेन विवाद के चलते युवक पर हमला और फायरिंग की घटना सामने आई। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
लेनदेन के विवाद में रविवार की दोपहर पेप्टेक सिटी कालोनी में लग्जरी कार में सवार युवक को रोक कर पिस्टल की बट से हमला कर घायल कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल से युंवक को निशाना बनाते हुए गोली चलाई। ऐन मौके पर युवक नीचे झुक गया। लिहाजा वह बाल-बाल बच गया। हमले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मेन गेट पर रुकवाई कार
घायल गौरव सिंह उर्फ गोलू पिता स्व. लवकेश सिंह 35 वर्ष निवासी छींदा थाना नागौद हाल निवास पेप्टेक सिटी कालोनी मकान नं. 379 थाना सिविल लाइन ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर 11.30 बजे के करीब वह कार क्र. एमपी 19सीबी/4019 से घर से काम पर जाने के लिए निकला। पेप्टेक सिटी के मेन गेट के पास रोड के सामने रग्घू उर्फ रघुराज सिंह ने अपनी लग्जरी कार क्र. एमपी 19 सीसी/0008 अचानक गेट के आगे खड़ी कर कार रुकवा दी। तभी काले रंग की लग्जरी जीप क्र. एमपी 19जेडजे/0671 सामने से आकर खड़ी हो गई। जिसमें रूदन सिंह, डब्बू उतरे, गाड़ी से उतरकर मेरी गाड़ी की तरफ आए। उनके साथ गाड़ी में कान्हा सिंह, वैभव सिंह भी उतरकर साथ आए। उनके साथ चालक आेंकार भी था। इन लोगों के द्वारा घेर लिया गया।
गाली-गलौज कर की मारपीट
गौरव उर्फ गोलू ने पुलिस को बताया कि घेरने के बाद रग्घू उर्फ रघुराज ने मां- बहन की गालियां देते हुए धमकाया कि बहुत पैसा मांगते हो, रग्घू उर्फ रघुराज के द्वारा मारपीट की जाने लगी तब गाड़ी से उतरकर जाने लगा तो पीछे तरफ सफे द रंग की जीप क्र. एमपी 19सीसी/9221 खड़ी थी जिसमें छग्गू सिंह, लिटिल सिंह बैठे हुए थे, वे गाड़ी से उतरकर आ गए और घेर लिया। रग्घू ने पुन: मारपीट शुरू कर दी। रग्घू मारपीट कर रहा था और उसके साथी घेरकर खड़े हुए थे।
नीचे लेटकर बचाई जान
गौरव उर्फ गोलू का कहना है कि मारपीट करने के बाद रग्घू उर्फ रघुराज ने पिस्टल निकाल कर बट से हमला किया जिससे दाहिने आंख के नीचे गंभीर चोट आई। जान बचाने के लिए पीछे हटा, इसी दौरान रग्घू उर्फ रघुराज ने जान से मारने के इरादे से पिस्टल से फायर कर दिया। यह देख तुरन्त जमीन पर लेट लिया जिससे गोली सिर के ऊपर से निकल गई। अगर नीचे झुक ने में देरी होती तो गोली शरीर में लग सकती थी। स्थानीय लोगोंं के द्वारा बीच-बचाव किया गया। तभी भाई आया जिसके द्वारा पीछा किए जाने पर रग्घू और उसके साथ भाग गए।
8 के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज
गौरव उर्फ गोलू सिंह की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में अपराध क्र. 248/26 धारा 109(1), 126(2), 296ए, 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी रघुराज सिंह पिता सुखेन्द्र सिंह निवासी ललचहा थाना नागौद, रूदन सिंह पिता नारेन्द्र सिंह निवासी धनखेर थाना सिविल लाइन, डब्बू सिंह पिता तेजभान सिंह निवासी भटगवां थाना नागौद, कान्हा सिंह निवासी ललचहा थाना नागौद, वैभव सिंह निवासी ललचहा थाना नागौद, छंगू सिंह पिता रामभान सिंह निवासी बरहा थाना नागौद, लिटिल सिंह पिता नागेन्द्र सिंह निवासी बरहा थाना नागौद और ओंकार सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। सिविल लाइन टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
10 लाख के कारण दोस्ती बदली दुश्मनी में
गौरव उर्फ गोलू ने पुलिस को बताया कि रग्घू उर्फ रघुराज से उसका पुराना परिचय है, वह भी पेप्टेक सिटी कालोनी में मकान नं. एक में रहता है। उससे दोस्ती थी, कारोबार के लिहाज से आपस में लेनदेन चलता था। कारोबार के लिए रग्घु उर्फ रघुराज ने 10 लाख रुपए उधार लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद उधारी की रकम नहीं मिली तो रग्घु से रुपए देने के लिए कहा, वह हर बार कोई न कोई बहाना बना देता। दस दिन पहले रग्घु ने फोन कर गाली-गलौज की थी। उधार दिए 10 लाख रुपए मांगने के कारण वह रंजिश रखने लगा।
झगड़े के पीछे यह भी चर्चा
अस्पताल में भर्ती गौरव सिंह उर्फ गोलू ने शुुरुआती पूछताछ में यही कहा कि उसका रग्घू उर्फ रघुराज से कोई विवाद नहीं है। फिर पुलिस को बताया कि 10 लाख रुपए की उधारी मांगने पर उस पर हमला हुआ। झगड़े के बाद शहर में चर्चा रही कि कुछ दिन पहले एक सड़क निर्माण का टेंडर खुला जो गौरव सिंह के नाम स्वीकृत हुआ। इस टेंडर प्रक्रिया में रघुराज भी शामिल हुआ था। टेंडर न मिलने पर दोनों की दोस्ती में दरार आई, संबंध तनावपूर्ण हुए। चर्चा है कि रघुराज ने गौरव के समक्ष सड़क निर्माण कार्य में हिस्सेदारी का प्रस्ताव रखा लेकिन गौरव ने प्रस्ताव ठुकरा दिया। चर्चा यह भी है कि जमीन की रजिस्ट्री को लेकर दोनों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। कहा जा रहा है कि गौरव के द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराई गई। यह बात भी सामने आई कि पेप्टेक सिटी कालोनी के गुलाब पार्क में कालोनीवासियों की बैठक आयोजित थी जिसमें गौरव और रघुराज दोनों शामिल हुए। बैठक के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। बहरहाल पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।