प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद भाजपा मुख्यालय से देश को संबोधित किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-NDA की जीत को ऐतिहासिक बताया।

हाइलाइट्स
भाजपा का जीत जश्न, मोदी पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच
कहा- 'परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स' की है जीत
बोले- "हमारा मंत्र 'नागरिक देवो भव' हैद्य
घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे,
पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी
विकसित भारत का संकल्प लेकर निकले हैं हम
नारी शक्ति विकसित भारत के निर्माण में आगे बढ़ रही है
कांग्रेस और नारी शक्ति विरोधियों का सबक मिल गया है
आज एक भी राज्य में वामपंथ की सरकार नहीं है
आज भारत विकास, विश्वास चाहता है
आज की कांग्रेस बिल्कुल विपरित दिशा में चल पड़ी है
कांग्रेस कम्युनिज्म को अपनाने में लगी है
माओवाद जंगलों में समाप्त हो रहा है वह कांग्रेस में मजबूत हो रहा है
देश का हर राज्य एक दूसरे से साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहता है
विवाद खड़ा करने वालों को मतदाताओं ने करारा जवाब दिया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली स्थित पार्टीमुख्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनाने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे 'परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स' की जीत बताया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 'मां गंगा' के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक 'कमल' खिल गया है। उन्होंने रेखांकित किया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल की जीत के साथ गंगा किनारे बसे सभी प्रमुख राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारें हैं। पीएम ने कहा, "हमारा मंत्र 'नागरिक देवो भव' है और जनता की इसी सेवा के कारण देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज हमारी सरकारें हैं।"
असम की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार NDA पर भरोसा जताया है। उन्होंने विशेष रूप से टी-गार्डन क्षेत्रों में मिले भारी समर्थन का जिक्र किया और इसे मां कामाख्या का आशीर्वाद बताया। वहीं पुडुचेरी के लिए उन्होंने कहा कि जनता ने 2021 में दिए गए 'बेस्ट पुडुचेरी' के विजन पर अपनी मुहर लगा दी है।
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुए 93% मतदान को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी मतदान के रिकॉर्ड बने हैं और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर है। पीएम ने गर्व से कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' क्यों है।
पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनका पहला चुनाव था और उनकी सांगठनिक कुशलता विजय के लिए बहुमूल्य रही। संबोधन के दौरान पीएम ने नितिन नवीन को माला पहनाई, जबकि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को मां कामाख्या की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा के उपचुनावों में मिली जीत के साथ-साथ सुनेत्रा पवार की बड़ी जीत का भी विशेष उल्लेख किया और जनता का आभार जताया। उन्होंने अंत में कहा कि यह दिन देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना की जीत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।