प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई। यह 12वीं बार है जब पीएम मोदी ने जवानों के बीच जाकर त्योहार मनाया। नौसैनिकों को संबोधित करते हुए, पीएम ने आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक आईएनएस विक्रांत की जमकर तारीफ की और कहा कि इसकी मौजूदगी से पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई है। उन्होंने भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और माओवादी हिंसा में आई भारी कमी पर भी बात की। उन्होंने जोर दिया कि अब औसतन हर 40 दिन में एक स्

मोदी की दीपावली सैनिकों के संग
पीएम मोदी ने आईएनएस विक्रांत को 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेड इन इंडिया' का एक बड़ा प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महासागर को चीरता हुआ यह स्वदेशी युद्धपोत भारत की सैन्य क्षमता का प्रतिबिंब है। पीएम ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि, "विक्रांत ने अभी पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी थी। जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वह आईएनएस विक्रांत है।" उन्होंने नौसेना के नए ध्वज को छत्रपति शिवाजी की प्रेरणा बताते हुए गुलामी के प्रतीक को छोड़ने की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में तीनों सेनाओं (थल, जल, नभ) के जबरदस्त समन्वय ने पाकिस्तान को बहुत जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि जिस देश के पास अपने दम पर युद्ध लड़ने का दम होता है, युद्ध के समय उसका पलड़ा भारी होता है, और इसके लिए सेनाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है।
पीएम ने आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि देश अब नक्सली आतंक से मुक्ति की कगार पर है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश के लगभग 125 जिले माओवादी हिंसा की चपेट में थे, जो अब घटकर केवल 11 रह गए हैं। उन्होंने घोषणा की कि 100 से ज्यादा जिले माओवादी आतंक से आजाद होकर इस बार खुली हवा में सांस ले रहे हैं और शानदार दिवाली मना रहे हैं। इन क्षेत्रों में अब नए उद्योग, हाईवे और स्कूल बन रहे हैं, जो सुरक्षाबलों के त्याग और तप से संभव हुआ है।
पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "आज औसतन हर 40 दिन में एक स्वदेशी युद्धपोत या पनडुब्बी नौसेना में शामिल की जा रही है।" उन्होंने कहा कि भारत की स्वदेशी ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों ने अपनी क्षमता साबित की है, और कई देश इन मिसाइलों को खरीदना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि भारत का रक्षा निर्यात 30 गुना तक बढ़ गया है, और देश का लक्ष्य है कि वह दुनिया के शीर्ष हथियार और उपकरण निर्यातक देशों में शामिल हो।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।