प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2026-27 को आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप बताया। जानें पीएम ने नारी शक्ति, सनराइज सेक्टर्स और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर क्या कहा।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है। बजट के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट देश की नारी शक्ति के सशक्तिकरण का प्रतिबिंब है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट में किए गए प्रावधान भारत को जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को साकार करेंगे। प्रधानमंत्री के अनुसार, यह बजट केवल एक वित्तीय विवरण नहीं, बल्कि साहसिक युवाओं के लिए संभावनाओं का एक खुला आसमान है।
पीएम मोदी ने बजट को 'ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेंस' (विश्वास आधारित शासन) का उदाहरण बताते हुए कहा कि इसमें राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) और महंगाई को नियंत्रित करने के ठोस उपाय किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के रोडमैप पर जोर दिया, जिसमें सेमीकंडक्टर, बायोफ्यूल और रेयर अर्थ जैसे सनराइज सेक्टर्स को प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि हाल ही में हुई वैश्विक ट्रेड डील्स का अधिकतम लाभ देश के युवाओं को मिलेगा। साथ ही, इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान भारत की वैश्विक भूमिका को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
राहुल गांधी : संकटों से पूरी तरह अनजान है बजट
निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का पहला रिएक्शन सामने आया है। राहुल ने कहा कि ये एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है और भारत के वास्तविक संकटों से पूरी तरह अनजान है।
मल्लिकार्जुन खरगे: बिना आइडिया का है बजट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि "मोदी सरकार के पास अब कोई आइडिया नहीं बचा है। बजट 2026 भारत की कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का एक भी समाधान नहीं देता है। "मिशन मोड" अब "चैलेंज रूट" बन गया है। "रिफॉर्म एक्सप्रेस" शायद ही किसी "रिफॉर्म" जंक्शन पर रुकती है। नतीजा: कोई पॉलिसी विजन नहीं, कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं।
नितिन नवीन : गुड गवर्नेंस का प्रतीक है बजट
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, यह बजट भारत सरकार के गुड गवर्नेंस का प्रतीक है. ये बजट प्रधानमंत्री का जनता के बीच में विश्वास दर्शाता है। वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत का ग्रोथ रेट 7% है. ये दिखा रहा है कि किस प्रकार से हमने अपने GDP को लगातार मजबूत किया है और मुद्रा स्फ़ीति को नियंत्रण में रखा है.'
मोहन यादव: “गरीब, किसान, युवा और महिलाएं पर फोकस
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि बजट विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है। बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है। यह बजट विकास को और अधिक गति देगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था में उच्च स्थान दिलवाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे हर वर्ग के लिए फायदेमंद बजट बताया. उनका कहना था कि यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर को गति देगा. सिंधिया ने कहा कि “यह एक प्रोग्रेसिव बजट है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस करता है. यह हर नागरिक के लिए बजट है. खासकर टेलीकॉम और DoNER के क्षेत्रों को इस बजट में मजबूत बढ़ावा मिला है. यह भारत को और अधिक सशक्त और शक्तिशाली बनाएगा.
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह