प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच रक्षा, ऊर्जा और सुपरकंप्यूटर सहित 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

अबू धाबी। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अबू धाबी की संक्षिप्त लेकिन बेहद रणनीतिक यात्रा भारत के लिए बड़ी आर्थिक और कूटनीतिक कामयाबी लेकर आई है। यूरोप दौरे पर जाने से पहले पीएम मोदी मात्र 2.15 घंटे के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी में रुके। इस बेहद कम समय में दोनों देशों के बीच सात ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। एक तरफ जहां यूएई ने भारत में 5 अरब डॉलर के नए निवेश की राह साफ की है, वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश पाकिस्तान से अपना पुराना कर्ज वापस मांगकर अपने वित्तीय संबंधों को समेटने का स्पष्ट संकेत दे दिया है।
हाल ही में यूएई ने पाकिस्तान से 3.5 अरब डॉलर की पुरानी कर्ज राशि तुरंत वापस मांगी है। पाकिस्तान इस राशि को रोलओवर (समय सीमा बढ़वाने) कराने में पूरी तरह नाकाम रहा, जिसके बाद सऊदी अरब की मदद से उसने यह भुगतान किया। पाकिस्तान से वित्तीय संबंध समेटने के ठीक उलट, यूएई ने भारत के साथ अपनी आर्थिक और रक्षा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया है। यूएई भारत में पहले ही 100 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा कर चुका है, जिसमें से 20 अरब डॉलर का निवेश जमीन पर उतर चुका है और अब 5 अरब डॉलर के नए निवेश का समझौता हुआ है।
ऊर्जा सुरक्षा और LPG-LNG आपूर्ति में ऐतिहासिक डील
भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए यूएई पर भरोसा और मजबूत कर रहा है। नए समझौतों के तहत दोनों देश मिलकर रणनीतिक तेल भंडारण पर काम करेंगे। भारत के कुल एलपीजी आयात का 40 फीसदी हिस्सा अकेले यूएई से आता है। अब इंडियन ऑयल लिमिटेड (IOCL) और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के बीच दीर्घकालिक एलपीजी आपूर्ति के नए अवसरों पर समझौता हुआ है। यूएई भारत का दूसरा सबसे बड़ा एलएनजी आपूर्तिकर्ता है, और अब सालाना आपूर्ति बढ़ाने पर सहमति बनी है।
भारत और यूएई के बीच केवल व्यापार ही नहीं, बल्कि सैन्य और तकनीकी सहयोग को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा रहा है। दोनों देशों ने रणनीतिक रक्षा साझेदारी का एक मजबूत ढांचा तैयार किया है। इन क्षेत्रों में सहयोग ..
रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग और उन्नत तकनीक।
संयुक्त सैन्य अभ्यास, विशेष अभियान और प्रशिक्षण।
समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा और सुरक्षित संचार तकनीक का आदान-प्रदान।
तकनीक और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए इस यात्रा में दो और बड़े फैसले लिए गए। भारत और यूएई मिलकर सुपरकंप्यूटर क्लस्टर स्थापित करेंगे। गुजरात के वाडीनार में एक अत्याधुनिक शिप रिपेयर क्लस्टर बनाने का समझौता हुआ है। इस परियोजना से भारत में बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।