सतना के चर्चित प्रकाश लालवानी हत्याकांड में आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास सुनाया। हत्या और साक्ष्य मिटाने के अपराध में सजा दी गई, दो साल पुराने मामले में न्याय मिला।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के कपड़ा व्यवसायी प्रकाश लालवानी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी संदीप को धारा 302 हत्या एवं धारा 201 साक्ष्य विलोपित करने की दो अलग- अलग धाराओं में सजा सुनाई गई। लगभग दो साल पुराने इस मामले में ग्यारहवें अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश सिंह चौहान की न्यायालय ने आरोपी संदीप कुमार गौतम पिता सीताराम गौतम निवासी मौहार थाना कोठी को यह सजा सुनाई है। गौरतलब है कि शहर के कपड़ा व्यवसायी प्रकाश लालवानी 10 अप्रैल 2024 को लापता हो गए थे और लगभग 49 दिनों बाद उनका शव बगहा बाईपास में बने एक खंडहर घर के सेप्टिक टैंक में मिला था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार गौतम को शिमला से गिरफ्तार किया था। कपड़ा व्यवसायी के लापता होने को लेकर शहर के व्यापारियों ने धरना- प्रदर्शन और आंदोलन तक किया था। इस मामले में तत्कालीन एसपी ने एसआईटी टीम गठित की थी और आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
3 प्रतिशत ब्याज पर मांगे थे पैसे
बताया जाता है कि आरोपी संदीप कुमार गौतम कर्ज में डूबा था और इसकी भरपाई के लिए उसने प्रकाश लालवानी से 2.5 लाख रुपये 3 प्रतिशत ब्याज की दर से मांगे थे। इसी बीच प्रकाश लालवानी से आरोपी की 10 अप्रैल 2024 को बातचीत हुई और आरोपी ने प्रकाश को बगहा बाईपास बुलाया जहां पर प्रकाश और संदीप के बीच पैसे के लेनदेन एवं अश्लील संबंध बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते संदीप ने प्रकाश के सिर पर कई बार ईंट मारी जिससे कपड़ा व्यवसायी लालवानी की मौत हो गई। आरोपी ने प्रकाश के शव को बगहा बाईपास में अधूरे बने मकान के खाली टैंक में डालकर ऊपर से मिट्टी और पन्नी डाल दिया और मृतक का दो पहिया वाहन पन्ना में अस्पताल के सामने छिपा दिया। लगभग दो साल पुराने इस मामले में साक्ष्य और गवाहों कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आरोपी को प्रकाश लालवानी हत्याकाण्ड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
किस धारा में कौन सी सजा
भा.दं.सं. की धारा 302 में आजीवन कारावास एवं 1000 रुपये अर्थदंड, अर्थदंड के व्यतिक्रम में 1 वर्ष सश्रम कारावास।
धारा 201 : साक्ष्य मिटाना
तीन वर्ष सश्रम कारावास, 5 सौ रुपये अर्थदंड, अर्थदंड के व्यतिक्रम में 3 माह सश्रम कारावास।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और खुद भी ट्रेन से जाकर कट गया। यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है।
मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
भोपाल जिला प्रशासन ने केरवा डैम के पास अवैध रूप से काटी गई 125 करोड़ की कॉलोनियों पर की बड़ी कार्रवाई। जानें मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई तोड़फोड़ का पूरा विवरण।
मध्य प्रदेश के धार में मुहर्रम पर सरकारी इमामबाड़े का ताला खुला। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दो पक्षों में झड़प, सन्नू चाचा के साथ मारपीट के बाद 5 लोगों पर BNS के तहत मुकदमा।
मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में 23 वर्ष पहले लेखापालों को नियम विरुद्ध अन्वेषक पद पर पदोन्नति देने का मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। कर्मचारियों को मूल पद पर लौटना होगा, हालांकि वेतन वसूली से राहत मिली है।
रीवा में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित भाजपा की विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया।
रीवा में फर्जी मार्कशीट के आधार पर बीएड में प्रवेश लेने वाले छात्र को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।
मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
सतना के धवारी स्थित मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान गहने और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से नगदी और जेवर बरामद हुए, जबकि एक आरोपी तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करता मिला।