दिल्ली में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर धरने पर बैठ गईं। विपक्ष का INDIA गठबंधन वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहा है।

07.00 PM
राहुल गांधी को ले जारी बस को कांग्रेसियों ने पंचर किया
अब दूसरी बस पुलिस ले जाएगी छत्रसाल स्टेडियम
राहुल ने कहा- ज्ञानेश के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा
नरेन्द्र मोदी- अमित शाह हमे दबा नहीं सकते,- राहुल ने कहा
हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने संविधान दिखाया
बस में बिठाते समय संविधान की प्रति दिखाई प्रियंका
प्रियंका गांधी को दूसरे रास्ते ले जा रही पुलिस
राहुल गांधी को ले जा रही बस के पीछे भाग रहे हैं कांग्रेसी
जनपथ रोड पर खासी हलचल, प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने पुलिस तैनात
प्रियंका का आरोप- महिला पुलिस ने जमीन पर पटका, शरीर को कई जगह खरोंचा
कांग्रेस के सभी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया
प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, बस में बिठाया
प्रियंका गांधी को सड़क से उठने की तैयारी, पुलिस एक्शन में
दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी उस समय तेज हो गई जब पुलिस ने INDIA गठबंधन के सांसदों को जंतर-मंतर जाने से रोक दिया। इसके विरोध में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर लेट गईं और धरना शुरू कर दिया। इससे पहले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बस से उतरते हुए प्रियंका गांधी ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा, "क्या यह कोई तरीका है? आप देख सकते हैं कि ये लोग क्या कर रहे हैं।" गठबंधन के नेताओं का आरोप है कि पुलिस तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने से रोक रही है।
इंडिया गुट के प्रदर्शन के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बुलाई गई लंच बैठक में समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य दलों के सांसदों के शामिल न होने पर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई थी। इस पर सफाई देते हुए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर स्पष्ट किया कि लंच का फैसला कल देर रात लिया गया था और इसकी जानकारी तुरंत दी गई थी, जिसके कारण कुछ दलों के प्रतिनिधि समय पर शामिल नहीं हो सके। उन्होंने मीडिया में चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन वोट चोरी, एसआईआर (SIR) और परिसीमन के मुद्दों पर पूरी तरह एकजुट है।
विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने प्रदर्शन के दौरान सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में पुलिस द्वारा विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त/अधिकारी ज्ञानेश कुमार विपक्षी सांसदों से मिलने से क्यों कतरा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन सड़कों पर जारी रहेगा।
दिल्ली में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर धरने पर बैठ गईं। विपक्ष का INDIA गठबंधन वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहा है।
वर्ष 2026 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। फ्रांस के हेनरी बी. कागन और जापान के केन्सो सोई को यह सम्मान क्यों मिला
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) कानून से जुड़े एक अलग फैसले को वापस लेने की मांग वाली याचिका पर विचार करने का आश्वासन दिया है। जानिए पूरा मामला और इससे जुड़े विवाद की वजह।
सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के ऐतिहासिक पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया (संवैधानिक प्रमुख) के रूप में अपने सफल एवं निर्बाध 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर के बल्दीराय के सुखबड़ेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार देवरिया निवासी तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई।
पंजाब के सीएम भगवंत मान के चंडीगढ़, मोहाली और संगरूर कार्यालयों पर सीबीआई ने छापा मारा है। ट्रांसफर-पोस्टिंग और भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
जानें वायुसेना के नए प्रमुख बनने जा रहे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के बारे में। कारगिल जंग में भूमिका, 3500+ घंटे की उड़ान और उनके शानदार करियर से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से पढ़ें।
देश के एमएसएमई सेक्टर के लिए सरकार 10,000 करोड़ रुपये का एसएमई ग्रोथ फंड लाने जा रही है। जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा, क्या यह लोन है और इससे छोटे कारोबारियों को कैसे मदद मिलेगी।
10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने Meta पर अकाउंट बैन करने और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह