उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली में 20 मिनट की बैठक हुई। दोनों दलों ने बातचीत को सकारात्मक बताया और मंगलवार को अगली बैठक की घोषणा की।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच सोमवार को नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई, जो करीब 20 मिनट तक चली। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष फरवरी-मार्च के आसपास विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, जिसके लिए दोनों सहयोगी दल अभी से अपनी चुनावी रणनीति और सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
आगामी चुनावों से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीटों की संख्या और दावेदारी को लेकर खींचतान की चर्चाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में दोनों दलों ने सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत के लिए चार-चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। सपा की ओर से वरिष्ठ नेता व सांसद राम गोपाल यादव, इकरा हसन, राजीव राय और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल इस चर्चा में शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और विधायक वीरेंद्र चौधरी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने बताया कि चर्चा बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा और अगले दो-तीन दिनों के भीतर सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यादव ने यह भी जानकारी दी कि बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दोनों दलों के नेता मंगलवार को दोबारा मिलेंगे।
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने संकेत दिया कि दोनों पार्टियां समान दृष्टिकोण रखती हैं और जल्द ही किसी सहमति पर पहुंच जाएंगी। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि बैठक में सीटों की संख्या को लेकर चर्चा हुई है, हालांकि स्थिति अगली बैठक के बाद और अधिक स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने दावा किया कि बातचीत सकारात्मक रही और गठबंधन को लेकर किसी तरह के मतभेद नहीं हैं। वहीं, सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भी भरोसा जताया कि दोनों दल मिलकर एक मजबूत गठबंधन तैयार करेंगे।
सपा और कांग्रेस के बीच यह तालमेल 2024 के लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ने के अनुभव के बाद आगे बढ़ रहा है। बीते लोकसभा चुनाव में सपा ने 62 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से पार्टी ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से 6 सीटों पर सफलता हासिल की थी। इसी प्रदर्शन के आधार पर दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव में भी तालमेल के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली में 20 मिनट की बैठक हुई। दोनों दलों ने बातचीत को सकारात्मक बताया और मंगलवार को अगली बैठक की घोषणा की।
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे इरफान सिराज पाडो की सजा निलंबित कर देश भर को चौंका दिया है। कोर्ट ने आरोपी को मेडिकल आधार पर जमानत दी है। दोषी करीब 18 साल से जेल में बंद है।
भारत और नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरधाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एशिया की भू-राजनीति और शक्ति संतुलन में भारत का दबदबा लगातार मजबूत बना हुआ है। आस्ट्रेलिया स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक भारत एशिया के शीर्ष तीन सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की।
देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रयोगशाला जांच में कंपनी के पैकेज्ड पेयजल का नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद उस पर मुकदमा चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।
मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
झारखंड के गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस मधुबन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में सूरत निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना बीती देर रात हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मजबूत अल नीनो से हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। इससे सर्दियों में नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी इसका असर रहेगा। यहां बारिश और ठंड ज्यादा होने का अनुमान है।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कमर कस ली है। 23 नवंबर से दिल्ली में दोनों दलों की दो दिवसीय बैठक होगी। जानें सपा की नई कमेटी और आराधना मिश्रा के बयान की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह