भारत और नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरधाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ऐतिहासिक- प्रधानमंत्री मोदी-बालेन ने हरी झंडी दिखाई
मोदी बोले- नेपाल के बिना अधूरी है हमारी राम की यात्रा
शाह के विजन में दिखती है नेपाल के भविष्य की उम्मीद

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत और नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरधाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत ने नेपाल के विकास के लिए 24 हजार करोड़ रुपए के बड़े आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया।
चार दिन का सफर अब महज 19 घंटे में
सरयू-कमला एक्सप्रेस के संचालन से दोनों देशों के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा बेहद सुगम हो जाएगी। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, राजा दशरथ को राम बारात लेकर अयोध्या से मिथिला (जनकपुर) पहुंचने में 4 दिन लगे थे, लेकिन अब यह दूरी महज 19 घंटे में तय होगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। उद्घाटन के पहले दिन इसमें 1158 यात्रियों ने सफर किया, जबकि आम यात्रियों के लिए इसका नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।
नेपाल के बिना अधूरे हैं हमारे राम
राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत के बाद दोनों नेताओं के बीच करीब 100 मिनट तक द्विपक्षीय वार्ता हुई। संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि बालेन शाह का पहला विदेश दौरा भारत का होना दोनों देशों की गहरी मित्रता को दशार्ता है और उनके विजन में नेपाल के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद दिखती है। मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि भारत के तीर्थस्थल और हमारी राम की यात्रा नेपाल के बिना अधूरी है।
बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास
दोनों प्रधानमंत्रियों ने महाकाली नदी पर मोटर पुल समेत कई सड़क, रेल और बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत ने नेपाल को कांडला और पारादीप बंदरगाहों तक सीधी पहुंच देने की घोषणा की है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच 8 प्रमुख क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
योगी बोले- सदियों पुराना सांस्कृतिक रिश्ता फिर जुड़ा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने से अयोध्या और मिथिला के बीच सदियों पुराना सांस्कृतिक रिश्ता एक बार फिर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन सेवा से दोनों देशों के श्रद्धालुओं के लिए सीधे यात्रा करना आसान हो जाएगा। नेपाल के श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या आ सकेंगे, वहीं भारत के श्रद्धालु देवी जानकी की पूजा के लिए जनकपुरधाम जा सकेंगे।
महत्वपूर्ण समझौते

भारत और नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरधाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एशिया की भू-राजनीति और शक्ति संतुलन में भारत का दबदबा लगातार मजबूत बना हुआ है। आस्ट्रेलिया स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक भारत एशिया के शीर्ष तीन सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की।
देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रयोगशाला जांच में कंपनी के पैकेज्ड पेयजल का नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद उस पर मुकदमा चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।
मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
झारखंड के गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस मधुबन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में सूरत निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना बीती देर रात हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मजबूत अल नीनो से हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। इससे सर्दियों में नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी इसका असर रहेगा। यहां बारिश और ठंड ज्यादा होने का अनुमान है।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कमर कस ली है। 23 नवंबर से दिल्ली में दोनों दलों की दो दिवसीय बैठक होगी। जानें सपा की नई कमेटी और आराधना मिश्रा के बयान की पूरी जानकारी।
भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क को मजबूती देते हुए सोमवार 23 नवंबर को अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के बीच नई ट्रेन का शुभारंभ होगा। जानें उद्घाटन स्पेशल और नियमित ट्रेन का नंबर, पूरा रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल।
नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र (बालेन) शाह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। मार्च 2026 में पद संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह