मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली खान तरीन और PSL/PCB मैनेजमेंट के बीच विवाद गहराया। तरीन ने 'घोस्टिंग' का आरोप लगाते हुए फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन लेटर न मिलने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान. स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और मुल्तान सुल्तांस फ्रेंचाइजी के मालिक अली खान तरीन के बीच खींचतान खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। सार्वजनिक मंच पर पीएसएल मैनेजमेंट की तीखी आलोचना के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अली तरीन को एक कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें उन पर फ्रेंचाइजी समझौते (एग्रीमेंट) के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। जवाब में, अली तरीन ने न केवल तंज कसते हुए माफी मांगी, बल्कि पीसीबी का नोटिस फाड़कर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी और बढ़ा दी।
ताजा घटनाक्रम में, तरीन ने PCB और PSL मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि मैनेजमेंट उनकी किसी भी मेल, कानूनी पत्र या फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन संबंधी अनुरोध का जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर स्थिति को सार्वजनिक करते हुए कहा, "एक महीने से हम पीएसएल मैनेजमेंट को अपनी फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन और रिन्यूअल लेटर के लिए मेल कर रहे हैं। बाकी सभी टीमों को यह लेटर मिल चुका है, लेकिन सिर्फ मुल्तान को नहीं मिला।" तरीन ने आगे कहा कि उन्हें किसी भी मेल, कानूनी पत्र या चेयरमैन को भेजे गए पत्र का कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह 'घोस्टिंग' (जवाब न देने) की स्थिति जारी रही, तो उन्हें मजबूरन कानूनी कदम उठाने पड़ेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह मामला आसानी से सुलझ सकता था, लेकिन ईगो ने इसे और जटिल बना दिया है।
इस बीच, पीसीबी ने पीएसएल में दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की घोषणा की है। बोर्ड ने बोली लगाने वालों के लिए छह शहरों – हैदराबाद, सियालकोट, फैसलाबाद, मुजफ्फराबाद, गिलगिट और रावलपिंडी – का विकल्प दिया है। अगले 10 वर्षों के लिए इन दो नई टीमों की नीलामी आयोजित की जाएगी। पीएसएल और मुल्तान सुल्तांस के बीच जारी यह तनाव लीग की प्रतिष्ठा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यदि पीसीबी अली तरीन की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं करता है, तो मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच सकता है, जिससे पीएसएल की छवि और संचालन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।