पुणे मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने हत्या के लिए Google का सहारा लिया था। पुलिस ने लोहगढ़ किले पर सीन रीक्रिएट किया।

पुणे के बहुचर्चित केतर मर्डर केस में जांच तेज
सियाऔर चेतन को लोहगढ़ किले पर लेकर पहुंची पुलिस
पुणे के बहुचर्चित मर्डर केस में जांच तेज हो गई है। रविवार सुबह पुलिस की टीम दोनों आरोपियों, सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले पर ले गई। वहां पुलिस ने घटना का सीन रीक्रिएट किया। इस दौरान जांच में सटीकता लाने के लिए केतन के वजन की एक डमी का इस्तेमाल किया गया। डीएसपी गजानन टोंपे ने बताया कि सिया के बताए अनुसार पूरी घटनाक्रम को दोहराया गया, ताकि साजिश की हर परत को समझा जा सके।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के फोन से बेहद चौंकाने वाले सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार, सिया और उसके प्रेमी चेतन ने हत्या से पहले गूगल पर 'लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट' और वहां तक पहुंचने के रास्ते सर्च किए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने गूगल पर यह भी खोजा कि 'जहर देकर कैसे मारें ताकि पुलिस को शक न हो' और 'पकड़े जाने पर पुलिस के सवालों का जवाब कैसे दें'। यहाँ तक कि उन्होंने वॉट्सएप पर कौन-से मैसेज डिलीट करने हैं, इसकी भी रणनीति बनाई थी।
आरोपी चेतन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मर्डर के दिन अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था और घटना के समय दूसरे फोन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने चेतन की बाइक, हुडी और हेडफोन समेत कई सामान जब्त कर लिए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा, डिलीट किए गए वॉट्सएप मैसेज की भी तकनीकी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस इस मामले में आरोपियों के करीबियों पर भी शिकंजा कस रही है। शनिवार को सिया के माता-पिता से 12 घंटे और गुरुवार को उसके भाई साहिल से 10 घंटे पूछताछ की गई। साहिल ने खुलासा किया कि सिया और चेतन की पहली मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। सिया और चेतन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते नजर आ रहे हैं।
बेटे के खोने के गम में डूबे केतन अग्रवाल के माता-पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को पिंपरी-चिंचवाड़ में एक कैंडल मार्च निकाला गया। केतन की मां राखी अग्रवाल ने भावुक होते हुए कहा, "मैं एक मां हूं, लेकिन चाहती हूं कि सिया और चेतन को फांसी की सजा मिले।" केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने भी दोहराया कि उनका 26 वर्षीय बेटा बिना किसी कसूर के मारा गया, इसलिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें...
पुणे में सनसनीखेज मर्डर: मंगेतर ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।