पंजाब के AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। सीएम भगवंत मान ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया, वहीं मनीष सिसोदिया ने तानाशाही के खिलाफ लड़ने की बात कही।

पंजाब सरकार के मंत्री पर ईडी का शिकंजा
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार
मनी लॉडिंग मामले में हुई गिरफ्तारी
पंजाब। स्टार समाचार वेब
पंजाब की राजनीति में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय तक चली पूछताछ और कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
शनिवार सुबह से ही ईडी की टीमों ने संजीव अरोड़ा से जुड़े पंजाब के विभिन्न ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया था। जांच एजेंसी ने घंटों तक दस्तावेजों को खंगाला और अरोड़ा के करीबियों से कड़ी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, कई संदिग्ध दस्तावेजों की बरामदगी के बाद ईडी ने मंत्री को हिरासत में लिया और फिर उनकी औपचारिक गिरफ्तारी की पुष्टि की। फिलहाल उनके कुछ ठिकानों पर रेड अब भी जारी है और कुछ करीबियों को भी हिरासत में लिया गया है।
संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी से पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोर्चा खोल दिया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए ED और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मान ने स्पष्ट किया कि विपक्षी नेताओं को डराने और उन पर दबाव बनाने के लिए यह 'पॉलिटिकल वेंडेटा' (राजनीतिक बदला) के तहत की गई कार्रवाई है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब ने कभी अंग्रेजों के सामने सिर नहीं झुकाया, तो वह इन धमकियों से भी नहीं डरेगा।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने लिखा कि केंद्र ने पंजाब को दबाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। सिसोदिया ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा, "दिल्ली में बैठा औरंगजेब भी पंजाब को नहीं झुका पाया था"। उन्होंने चेतावनी दी कि जितना अधिक पंजाब को दबाने की कोशिश की जाएगी, वहां के लोग तानाशाही के खिलाफ उतनी ही मजबूती से खड़े होंगे।
संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। जहां आम आदमी पार्टी इसे लोकतंत्र पर हमला और सत्ता का दुरुपयोग बता रही है, वहीं विपक्षी खेमे में हलचल तेज है। इस कार्रवाई ने न केवल राज्य सरकार और केंद्र के बीच तनाव बढ़ा दिया है, बल्कि आने वाले समय में पंजाब की राजनीतिक दिशा को भी प्रभावित कर सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।