रेलवे ने तत्काल टिकट में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए 15 जुलाई से आधार OTP अनिवार्य किया था, लेकिन अब तक यह सिस्टम लागू नहीं हो सका है। सॉफ़्टवेयर अपडेट न होने से यात्री अभी भी पुराने तरीके से टिकट बनवा रहे हैं।

सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट के लिए 15 जुलाई से लागू होने वाली आधार ओटीपी व्यवस्था अब तक लागू नहीं हो सकी है, नतीजतन भारी भरकम घोषणा के बाद भी पुराने सिस्टम से ही तत्काल टिकट बन रही है। बताया गया कि ‘क्रिश ’अपने सिस्टम को अपडेट नहीं कर पाया, जिसके कारण रेलवे आरक्षण कार्यालय के काउंटरों से तत्काल टिकट ओटीपी से नहीं बन पा रही हैं। उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई से रेलवे ने नया सिस्टम आधार ओटीपी के बाद ही तत्काल टिकट बनाने का दावा किया था लेकिन ये सिस्टम अभी तक शुरू नहीं हो पाया। रिजर्वेशन कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार कुछ दिनों से तत्काल काउंटर टिकट में बनने में पहले की अपेक्षा अधिक समय लग रहा है। टिकट बनाकर जब प्रिंट किया जाता है तो 30-35 सेंकड बाद टिकट प्रिंट होती है, तब तक सिस्टम में वेट प्रोसेसिंग लिखकर मैसेज आता है।
नए सिस्टम में फर्जीवाडेÞ पर नकेल
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर जो नया नियम बनाया है उसमें तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार अनिवार्य किया गया है। आधार के आॅथेंटिकेशन के बिना तत्काल टिकट बुक नहीं होगी। रेलवे ने यह कदम तत्काल टिकट को लेकर हो रहे फर्जीवाडेÞ पर नकेल कसने के लिए उठाया है। अभी तक एजेंट एक बार में अधिकांश तत्काल टिकट बुक कर लेते थे, जिससे आम आदमी को जल्दी टिकट नहीं मिल पाती थी, उन्हें राहत देने के लिए नियम बनाया लेकिन अभी यह कारगर साबित नहीं हो रहा है।
30 मिनट तक एजेंट मुक्त तत्काल
रेलवे के नए नियम में 30 मिनट तक एजेंट बुकिंग नहीं कर सकते। वहीं यात्री विंडो में टिकट बुक करने के लिए लाइन लगाकर आधार वेरिफिकेशन फिर ओटीपी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ओटीपी नहीं आ रहे हैं और समय निकल जाता है। इस तरह अभी यात्रियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ऐसा है नियम
ओटीपी सिस्टम से ये है रेलवे का उद्देश्य


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।