पश्चिम मध्य रेलवे ने सतना-मैहर सहित सभी आरक्षण केंद्रों पर नई तत्काल टोकन व्यवस्था लागू की। प्राथमिकता, पहचान पत्र और नॉन-ट्रांसफरेबल टोकन नियमों से टिकट बुकिंग अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और दलालमुक्त बनाने का दावा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 1 अगस्त से नई टोकन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था सतना-मैहर समेत पश्चिम मध्य रेलवे के सभी आरक्षण केंद्रों पर प्रभावी होगी। रेलवे का दावा है कि इससे टिकट दलालों पर लगाम लगेगी और आम यात्रियों को अधिक पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से तत्काल टिकट मिल सकेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था के अंतर्गत यात्रियों को टोकन प्राप्त करने के लिए दोबारा आरक्षण कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी आरक्षण केंद्रों पर नई प्रक्रिया हिंदी और अंग्रेजी में प्रदर्शित की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ की भी तैनाती की जाएगी।
बताया गया कि नई व्यवस्था के अनुसार एसी श्रेणी के यात्रियों को सुबह 8.30 से 9 बजे तक और नॉन-एसी श्रेणी के यात्रियों को 9 से 9.30 बजे तक टोकन दिए जाएंगे। प्रत्येक काउंटर पर एसी के लिए 10 और नॉन-एसी के लिए 15 टोकन जारी किए जाएंगे। भीड़ के अनुसार टोकनों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकेगी।
दो श्रेणियों में काम
तत्काल टोकन नियम में दो श्रेणियों में काम होगा। ‘ए’ श्रेणी वालों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। स्वयं का आरक्षण करवाने वालों को प्रथम वरीयता होगी। इसमें पति-पत्नी एवं बच्चे भी शामिल हैं। इसके बाद ‘बी’ श्रेणी के यात्रियों की बारी आएगी। इसमें परिवार का रिश्ता स्थापित न होने वाले शामिल होंगे। इसके लिए दोनों पक्षों की आईडी लगेगी। टोकन वितरण का संपूर्ण विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
यात्रियों को ये जानना जरूरी
ये होंगे आवश्यक दस्तावेज
वोटर आई डी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाईसेंस, आधार कार्ड, शासकीय भारत सरकार व राज्य सरकार फोटो आई डी, बैंक पास बुक आईडी, क्रेडिट कार्ड, स्टूडेंट्स आईडी।

सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।
इंदौर के चंदन नगर में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन। मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
संसद में राम मंदिर के चढ़ावे पर विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया।
रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर और प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। लापरवाह ठेकेदारों का भुगतान रोकने, नोटिस जारी करने और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के आदेश दिए।
सीधी के चुरहट क्षेत्र में पांच दिन की नवजात की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई, जबकि घटना ने प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ाई।
अजयगढ़ के हजूरी तालाब में लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच शुरू की।
सतना के कोटर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की, जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का दावा किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह