भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म #KHxRK में साथ नजर आएंगे। देखें धमाकेदार प्रोमो और फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल्स

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारतीय सिनेमा के प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। सुपरस्टार रजनीकांत और दिग्गज अभिनेता कमल हासन एक बार फिर एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म (वर्किंग टाइटल #KHxRK) का निर्देशन 'जेलर' फेम नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं, जबकि संगीत रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं।
प्रोमो में दिखा स्वैग और रेट्रो अंदाज
जारी हुआ 3 मिनट का प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। वीडियो की शुरुआत काफी मजेदार है, जिसमें निर्देशक नेल्सन और अनिरुद्ध के साथ दोनों दिग्गजों की हल्की-फुल्की बातचीत दिखाई गई है। इसके बाद रजनीकांत और कमल हासन एक गैरेज में धांसू एंट्री करते हैं। प्रोमो का सबसे बड़ा आकर्षण वह पल है जब दोनों कलाकार मज़ाक-मज़ाक में यह सवाल पूछते हैं कि आखिर फिल्म का 'असली हीरो' कौन है? यह सस्पेंस दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता को दोगुना कर रहा है।
चार दशक का लंबा इंतजार खत्म
रजनीकांत और कमल हासन की जोड़ी आखिरी बार 1979 में फिल्म ‘अलाउद्दीन अद्भुत विलक्कुम’ में साथ दिखी थी। इससे पहले दोनों ने ‘अपूर्व रागंगल’, ‘अवरगल’ और ‘मूंद्रु मुदिचू’ जैसी कालजयी फिल्मों में काम कर सिनेमा जगत पर राज किया था। अब नेल्सन दिलीपकुमार के स्टाइलिश निर्देशन में इन दोनों दिग्गजों को एक साथ देखना वैश्विक सिनेमा के लिए एक बड़ी घटना मानी जा रही है।
रेड जायंट मूवीज का बड़ा दांव
इस फिल्म का निर्माण रेड जायंट मूवीज (Red Giant Movies) कर रहा है। फिल्म के प्रोमो ने संकेत दे दिया है कि इसमें एक्शन और कॉमेडी का वह जबरदस्त तड़का होगा, जिसका फैंस दशकों से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल फिल्म के आधिकारिक टाइटल और रिलीज डेट का इंतजार है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।