बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस बार शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने के साथ-साथ उनके साथ मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस सीजन में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली है, जिनमें से एक नाम इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। जी हां, हम बात कर रहे हैं काजी तौकीर की, जिन्होंने अपने यूनीक अंदाज और चुलबुले स्वभाव से दर्शकों के साथ-साथ खुद सलमान खान को भी अपना मुरीद बना लिया है।

शो की शुरुआत से ही काजी तौकीर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वह पूरे हफ्ते घर के अंदर एक ही खास लाइन 'I am a Rockstar, Baby!' बोलते हुए नजर आए। काजी इस डायलॉग को इतने गजब के कॉन्फिडेंस और मजाकिया अंदाज में बोलते हैं कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाते।
सामने आए प्रोमो में सलमान खान भी काजी की इस अदा से काफी प्रभावित नजर आए। सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि घर में भले ही कई सितारे मौजूद हैं, लेकिन उनके असली रॉकस्टार सिर्फ काजी तौकीर ही हैं। इतना ही नहीं, सलमान ने खुद मंच पर काजी के इस अंदाज को कॉपी किया और बाकी घरवालों से भी इस लाइन को दोहराने के लिए कहा। कंटेस्टेंट्स को लगा था कि सलमान किसी बात पर काजी की क्लास लगाएंगे, लेकिन इसके विपरीत सलमान उनके इस अंदाज के मु मुरीद नजर आए।
काजी तौकीर सिर्फ अपने डायलॉग की वजह से ही नहीं, बल्कि घर के अंदर उनकी अन्य बातों और हरकतों की वजह से भी लाइमलाइट में आ चुके हैं। इंटरनेट पर उनके इस 'रॉकस्टार' अवतार को लेकर तमाम मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।
दूसरी ओर, 'वीकेंड का वार' में सलमान खान कंटेस्टेंट आरिश्फा का समर्थन करते नजर आए और उन्हें एक खास टास्क भी सौंपा। इस टास्क के तहत आरिश्फा को यह बताना था कि घर में कौन-कौन से सदस्य बच्चों जैसी हरकतें करते हैं। वहीं, बिग बॉस से जुड़ी अंदरूनी खबरों (Insiders) के अनुसार, आज के एपिसोड में दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज यह है कि इस हफ्ते घर से बेघर होने (Elimination) की प्रक्रिया टल सकती है और कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के सूरत से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर टीजर लॉन्च हुआ है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 'आदिपुरुष' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए 'रामायण' की रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कमाई के आंकड़े।