जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हो चुका है और इस बार घर में कई ऐसे चेहरे आए हैं, जिनकी लाइफस्टोरी काफी प्रेरणादायक और अनोखी है। इन्हीं कंटेस्टेंट्स में से एक हैं कुशाल तंवर (जिन्हें 'गुल्लू' के नाम से भी जाना जाता है)। शो के दौरान गुल्लू ने अपनी जिंदगी के संघर्ष और करियर के शुरुआती दिनों से जुड़े कुछ ऐसे दिलचस्प खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

गुल्लू ने हाल ही में शो की साथी कंटेस्टेंट कनिका मान के साथ बातचीत करते हुए अपने अतीत के पन्नों को पलटा। उन्होंने बताया कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद शुरुआती तीन सालों तक उन्होंने कुछ नहीं किया, क्योंकि उनका सबसे बड़ा सपना विदेश जाकर ट्रक ड्राइवर बनने का था। वह अपने खुद के ट्रक खरीदकर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में चलाना चाहते थे, लेकिन वीजा रिजेक्ट हो जाने के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया।
विदेशी धरती पर ट्रक चलाने का सपना टूटने के बाद गुल्लू ने देश में ही नौकरी करने का फैसला किया। उन्होंने गुरुग्राम में एक कॉर्पोरेट जॉब ज्वॉइन की, लेकिन उनका यह अनुभव बेहद अजीब और मजेदार रहा। गुल्लू के मुताबिक, उन्होंने वह नौकरी महज आधे घंटे के भीतर ही छोड़ दी थी। उन्हें ऑफिस में डेस्क वर्क की उम्मीद थी, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें ग्राहकों को जूते दिखाने का काम सौंप दिया गया। इस बात से नाखुश होकर उन्होंने तुरंत मैनेजर को डिब्बा वापस थमाया और ऑफिस से बाहर आ गए।
नौकरी छोड़ने के बाद गुल्लू ने अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने का फैसला किया। वह गोवा चले गए और वहां करीब ढाई महीने तक शेफ के रूप में काम सीखा। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और रील्स बनानी शुरू कीं, जिससे उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहचान मिली और आज वह बिग बॉस के मंच तक पहुंच चुके हैं।
इस सीजन में सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस शो में कुशाल तंवर के अलावा कई और जाने-माने सितारे नजर आ रहे हैं। इस साल के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कनिका मान, आसिफ खान, काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, रोहद खान, लव गिल, हर्ष, अरिशफा खान, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी, माही विज, मैरी कॉम और प्रसिद्ध गेमिंग क्रिएटर स्काउट (तन्मय सिंह) शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के सूरत से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर टीजर लॉन्च हुआ है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 'आदिपुरुष' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए 'रामायण' की रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कमाई के आंकड़े।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह