सतना के रामवन में आयोजित बसन्तोत्सव मेले को प्रदेश के सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू। कलेक्टर ने संस्कृति विभाग को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के धार्मिक स्थल रामवन में लगने वाले बसन्तोत्सव मेले को प्रदेश के सांस्कृतिक कैलेंडर में शमिल करने और मेला प्राधिकरण से जोड़ने की प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है। सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि रामवन मेले को सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल करने और मेला प्राधिकरण से जोड़ने रामवन के मेले का निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव संस्कृति विभाग को भेजा जाये। गौरतलब है कि समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में एसडीएम रामपुर बघेलान बी.के. मिश्रा ने बताया कि प्रति वर्ष के अनुसार रामवन में 23 से 27 जनवरी तक पांच दिवसीय बसन्तोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को मेले में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। इस पर कलेक्टर ने बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह,सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह,एसडीएम महिपाल सिंह,जीतेन्द्र वर्मा, बी.के. मिश्रा, सुमेश द्विवेदी सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
अधिकारी की सफाई के बाद समीक्षा को तैयार हुए कलेक्टर
समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में अंर्तविभागीय समन्वय के मुद्दों पर सतना-पन्ना रेलखंड, रीवा-सतना रेल्वे लाइन दोहरीकरण, नर्मदा घाटी विकास, जल संसाधन, जल निगम, पावर ट्रांसमिशन, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीआईयू के निर्माण और विकास कार्यो के संबंध में चर्चा की गई। एवं विभागों का आपस में समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। इससे पहले रीवा से जुड़े रेलवे के अधिकारी के बैठक में नहीं आने पर कलेक्टर ने रेलवे की समीक्षा करने से इंकार कर दिया था लेकिन बैठक के दौरान अपने सतना न आने की सफाई दिए जाने के बाद कलेक्टर समीक्ष के लिए तैयार हुए।
हर माह 50 आयुष्मान कार्ड बनवाएं आशा कार्यकर्ता
संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय निकायों में चल रही गतिविधियों की मानीटरिंग कर एसडीएम लीड करें। आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं और रोजगार सहायकों के सहयोग से कार्ड बनाने की गति बढ़ायें। बैठक में कलेक्टर ने आशा कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया कि वे हर माह कम से कम 50 कार्उ बनवाएं।
शिकायतें न हों फोर्स क्लोज
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि ग्रेडिंग 20 जनवरी को फ्रीज होगी। दो दिन में संतुष्टिपूर्ण निराकरण का प्रतिशत बढ़ायें। सी ग्रेड में शामिल विभाग ए और बी श्रेणी में आने का प्रयास करें। कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए शिकायतों को फोर्स क्लोज न किया जाए।
एक्स्ट्रा क्लास की फोटो भेजो
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 13 स्कूल ऐसे हैं जिनमें रिजल्ट 30 फीसदी से भी कम था। ऐसी स्कूलों की रिजल्ट में सुधार के लिए एकस्ट्रा क्लास लगाए जा रहे हैं, इस पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने इसकी फोटो भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों का रिजल्ट 40- 50 फीसदी है उन्हें 75 फीसदी पर लाया जाए और जिनका रिजल्ट 75 प्रतिशत है ऐसी स्कूलों को और बेहतर करने कोशिश करें। कलेक्टर ने कहा कि विभाग प्रमुख कार्यालय में प्राप्त होने वाले डीओ लेटर का जबाव सात दिन के अंदर अवश्य भेजे जायें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।