रीवा में 85 करोड़ की लागत से बनने वाली एनएच 135बीडी दो लेन सड़क से पूर्वा, क्योंटी वाटरफॉल और देउर कोठार सीधे जुड़ेंगे, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
विंध्य को पर्यटन हब बनाने का सपना अब साकार होने वाला है। पर्यटन स्थलों को एक सूत्र में पिरोने का काम शुरू हो गया है। सभी पर्यटन स्थलों को एक मार्ग से जोड़ा जा रहा है। इसकी शुरुआत हो गई है। कलवारी से सिरमौर तक एनएच 135बीडी टूलेन सड़क बनाई जा रही है। भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आपको बता दें कि विंध्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां पर्यटन स्थलों से लेकर देवदर्शन के लिए मंदिर और मठ भी हैं। अब तक पर्यटन की दिशा में किसी का ध्यान नहीं गया। सरकार ने रीवा में रीजनल पर्यटन कान्क्लेव का आयोजन किया गया था। यहां देशभर से कई नामी उद्योगपति आए थे। इन्वेस्टर्स ने पर्यटन स्थलों का जायजा लिया था। रीवा और विंध्य की खूबसूरती देखने के बाद कई इन्वेस्टर्स ने इन्वेस्ट करने का मन भी बनाया है। हालांकि इस दिशा में अभी काफी काम बाकी है। सबसे बड़ी समस्या पर्यटन स्थलों तक पहुंच मार्ग की थी। यह कमी दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। रीवा में 85 करोड़ से कलवारी सिरमौर एचएच 135 बीडी सड़क बनाई जा रही है। इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही भूअधिग्रहण होने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
6 फरवरी को जारी किया गया नोटिफिकेशन
विंध्य क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने कलवारी से सिरमौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 135बीडी को दो लेन (पक्के शोल्डर सहित) में उन्नयन करने की अधिसूचना जारी कर दी है। मिनिस्ट्री आॅफ रोड ट्रांसपोर्ट एण्ड हाइवेज द्वारा 6 फरवरी 2026 को जारी नोटिफिकेशन (संख्या एसओ 646(ए)) प्रकाशित होने के साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित एसडीएम (राजस्व) को सक्षम प्राधिकारी (सीएएलए) नियुक्त किया गया है।
कई तहसील और पर्यटन स्थलों को जोड़ देगी यह सड़क
यह सड़क उन्नयन रीवा जिले के सिरमौर, मनगवां और त्योंथर क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देगा, जिससे क्षेत्र के धार्मिक, प्राकृतिक और ग्रामीण पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। विशेष रूप से विंध्य अंचल के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों जैसे क्योटी जलप्रपात, पूर्वा जलप्रपात और देउर कोठार तक आने वाले पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क सुविधा से पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी।
35 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा
अधिसूचना के अनुसार किमी 0 से 35.92 तक विभिन्न चरणों में उन्नयन कार्य किया जाएगा। किमी 0 से 25.76 तक सिरमौर क्षेत्र के कररिया, राजगढ़, दुलहरा, बलहारा, क्योटी, कपुरी, चौरी, दादर, लालगांव, कोलहई, पताई, पनगड़ी कला, दासपुरवा, भठवा, मदरी और सिसवा गांव शामिल हैं। किमी 25.76 से 28 तक मनगवां तहसील का बास गांव, किमी 28 से 29.68 तक सिरमौर के चियार, बडिऔर और धुवांवां, किमी 29.68 से 30.62 तक त्योंथर का करहिया, किमी 30.62 से 30.75 तक सिरमौर का नेवरिया तथा किमी 30.75 से 35.92 तक त्योंथर तहसील के जमुई कला और कलवारी गांव अधिग्रहण दायरे में आएंगे।
सिर्फ पर्यटन ही नहीं रोजगार भी बढ़ेगा
राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3(ए) के तहत की जा रही यह कार्रवाई राजपत्र प्रकाशन की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। परियोजना पूर्ण होने के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि होटल, होमस्टे, स्थानीय हस्तशिल्प और ग्रामीण पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। इससे सिरमौर-त्योंथर क्षेत्र विंध्य पर्यटन सर्किट में और अधिक सशक्त रूप से उभरेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले में गेहूं खरीदी की घोषणा के तीन दिन बाद भी एक क्विंटल तौल नहीं हुई। बारदाने की कमी, भरे गोदाम और प्रशासनिक लापरवाही से किसान परेशान होकर लौट रहे हैं।
रीवा में टाटा एनर्जी 28 हजार करोड़ निवेश से पावर प्लांट लगाएगी। एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन होगा और पांच हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा में टाटा एनर्जी 28 हजार करोड़ निवेश से पावर प्लांट लगाएगी। एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन होगा और पांच हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में डकैती की कोशिश नाकाम रही। घर में घुसे नकाबपोश बदमाश परिवार के जागने पर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी।
सीधी के गांधी चौक में पत्नी को वापस बुलाने की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला, बाद में पुलिस की समझाइश पर सुरक्षित नीचे उतरा।
सतना के व्यंकट वन स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों और प्रगणकों को बदबूदार व दूषित भोजन परोसा गया। नाराज प्रशिक्षुओं ने थालियां फेंकी, ठेकेदार को फटकार लगाई गई।
मंडी बोर्ड के सार्थक ऐप में लोकेशन छेड़छाड़ कर फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। सतना, मैहर समेत छह जिले दागदार हुए, जबकि रीवा में सबसे ज्यादा कर्मचारी चिन्हित किए गए।
सतना जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए अब आभा आईडी अनिवार्य कर दी गई है। नए नियम से गंभीर मरीजों और परिजनों को लंबी लाइन, तकनीकी दिक्कतों व देरी की समस्या झेलनी पड़ेगी।
सतना के मझगवां वनक्षेत्र स्थित देवलहा बीट में भीषण आग भड़क उठी। तेज लपटों में दो वनकर्मी झुलस गए। लेंटाना झाड़ियों से आग तेजी से फैली, कई हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ।
सतना जिला अस्पताल में 400 बिस्तरों पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है। नर्सिंग स्टाफ की कमी, छुट्टियां और उच्च शिक्षा के लिए अवकाश से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है।