रीवा के चोरहटा क्षेत्र में एयरपोर्ट कर्मचारी के सूने घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। बदमाश 10 से 12 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले गए, पुलिस जांच में जुटी है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर में सक्रिय बदमाशों की गैंग ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एयरपोर्ट कर्मचारी के सूने आवास को निशाना बनाते हुये 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात को पार कर दिया है। घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के गोड़हर मोहल्ले की बतायी गई है। पीड़ित ने सोमवार को थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश करने का दावा कर रही है।
जानकारी के अनुसार रीवा एयरपोर्ट के मैनेजर शुभम शर्मा का घर गोड़हर गांव में स्थित है। वह गत 19 मार्च को अपने पूरे परिवार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये पन्ना गये थे। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार की सुबह जब वह लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। भीतर जा कर देखे तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आॅलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी गायब थी। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने करीब 10 से 12 लाख रुपये कीमती जेवरात समेत नकदी को पार कर दिया है। इसके बाद उन्होंने चोरहटा थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई है।
एफएसएल टीम पहुंची
घटना की जानकारी होते ही चोरहटा पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। मौके से भौतिक साक्ष्य एकत्रित करने के लिये एफएसएल टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट समेत सायबर सेल को बुलाया गया। टीमों ने बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से मिले भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अब बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया गया है।
लगातार हो रही घटनाएं
वैसे तो पूरे जिले में ही चोरी एवं लूट की घटनाएं आम हो गई हैं। लेकिन चोरहटा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां उल्लेखनीय है कि करीब 7 माह पूर्व चोरहटा थाना क्षेत्र के गोड़हर में ही एक घर में डकैती पड़ी थी। यहां से बदमाश 30 लाख से अधिक का जेवरात लूट कर ले गये थे। घर में मौजूद वृद्ध को कई घंटे तक बंधक बनाये रखा था। लेकिन इस घटना का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। कहा जा सकता है कि पुलिस ने उक्त घटना की फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।