रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अमहिया मार्ग के चौड़ीकरण की रूप रेखा तैयार हो गई है। भवन चिन्हित कर लिए गए हैं। अब सिर्फ तोड़फोड़ शुरू होना बांकी है। इसके पहले नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम हुजूर ने दलबल के साथ सड़क पर उतर कर निरीक्षण किया। चौड़ीकरण में फंस रहे दुकानदारों को खुद निर्माण हटाने के निर्देश दिए। कुछ ने हामी भी भर दी है, इसके बाद जो रह जाएंगे। उन पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
आपको बता दें कि अमहया मार्ग चौड़ीकरण कार्य से लगभग 200 दुकानें एवं मकान प्रभावित हो रही हैं। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने मौके पर उपस्थित नागरिकों एवं व्यापारियों से चर्चा की। उन्हें प्रस्तावित कार्यवाही के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा सहयोग की अपील की। इस दौरान कई नागरिकों एवं व्यापारियों ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए अपनी सहमति से स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और सभी को इसका लाभ मिलेगा। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर के यातायात को सुगम बनाने एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह चौड़ीकरण कार्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण की जाए। साथ ही, प्रभावित नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कार्य समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
कितनी चौड़ी होनी है सड़क
सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। मास्टर प्लान 2021 में यह सड़क भी शामिल हैं। सिरमौर चौराहा से अमहिया नाला तक 18 मीटर, अमहिया नाला से गुरुद्वारा तक 15 और गुरुद्वारा से अस्पताल चौराहा तक 18 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाना है। दो मर्तबा सर्वे किया जा चुका है। मकान, दुकानों का चिन्हांकन भी हो चुका है।
200 मीटर में फंस रहे घर सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित
अमहिया मार्ग में सबसे सकरा हिस्सा प्रोफेसर कालोनी से बिहारी होटल तक का है। यहां सड़क काफी सकरी है। इसके दोनों तरफ मकान और दुकान बने हुए हैं। यहां सड़क की चौड़ाई के हिसाब से जब नाप की गई तो फीता घर और दुकान के 8 मीटर अंदर तक पहुंच गया। कईयों के घर की सीमा तक लांघनी पड़ी। वहीं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आगे ट्रंक स्टोर भी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।
कई भवन ऐसे भी हैं जिनके पास रिकार्ड तक नहीं
सीमांकन के दौरान जब नापजोख हुई थी तो कई भवन नजूल की जमीन में बने पाए गए लेकिन चौड़ीकरण में फंस रहे हैं। इसके अलावा कई मकान अवैध पाए गए। जिन्होंने सरकारी जमीन पर आगे बढ़ाकर घर और दुकानें बनाई हुई हैं। कुछ की तो पूरी दुकान ही सरकारी जमीन पर बनी मिली थी।
अमहिया रोड का निरीक्षण किया गया है। लोगों ने खुद ही निर्माण हटाने की सहमति दी है। दो दिन का समय मांगा है। इसके बाद चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. सौरभ सौनवणे कमिश्नर, नगर निगम रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।