रीवा में बिजली विभाग की लापरवाही से शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अमिलिया गांव में 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों को भारी नुकसान हुआ और मुआवजे की मांग तेज हो गई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
किसानों पर बिजली विभाग की लापरवाही कहर बरपा रही है। खेत में खड़ी गेंहू की फसल लगातार स्वाहा हो रही है। लेकिन इस ओर बिजली विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब त्योंथर के अमिलिया गांव में करीब 40 बीघा की फसल जलकर राख हो गई है। घटना रविवार की बतायी गई है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो यह आग भी बिजली तारों में टक्कर के बाद निकली चिंगारी से लगी है।
बताया जा रहा हे कि त्यौंथर तहसील के ग्राम चन्दपुर अमिलिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 40 बीघा फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तब मदद पहुंची, तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण बिजली शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। इस घटना से प्रभावित किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। किसानों की माने तो आग एक के बार एक दूसरे खेतों को अपने आगोश में लेती रही। हवा तेज होने के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि इस दौरान किसानों ने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। फिर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।
झूलते लूज तार बन रहे हादसे का कारण
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था अत्यंत घटिया है। यहां आज भी बिजली के पोल तिरछे खड़े हैं और तार जमीन को छूते हैं। यही वजह है कि गर्मी के दिनों में जब हवा चलती है तो इनमें टकराओ होता है और इससे निकली चिंगारी खेतों को जलाकर खाक कर देती है।
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से तबाह हो गई 5 एकड़ की फसल
इधर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जनपद अंतर्गत सिगटी कला गांव में एक भयावह हादसे ने किसानों की कमर तोड़ दी। बिजली ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। चंद मिनटों में ही खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को राख में तब्दील कर दिया। इस भीषण आगजनी में किसान देवी चरण शुक्ल, राहुल शुक्ला, शुभम शुक्ला और बब्बू शुक्ला की करीब 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। महीनों की मेहनत, उम्मीदें व ेलागत आग की लपटों में खत्म हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि सूखी फसल और तेज हवाओं ने आग को भड़काया, जिससे आग ने तेजी से पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन समय पर मदद के लिए नहीं पहुंच पाई। ऐसे में गांव के लोगों ने ही हिम्मत दिखाते हुए घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शार्ट सर्किट से 6 एकड़ गेहूं की फसल जल कर खाक
लालगांव। तहसील सिरमौर विकासखण्ड गंगेव ग्राम पंचायत बड़ोखर में पटपरा बांध में खड़ी गेहूं की फसल विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से पूरी जल गई। करीब 6 एकड़ फसल व कुछ अन्य खेतों की भी जल गई है। क्रमश: इन किसानों की पूरी फसल पूरी तरह जल गई सतेंद्र सिंह, बजरंगभान सिंह, बजरंगबली सिंह, ललन सिंह, शासन प्रशासन से अनुरोध है कि सर्वे करा कर फसल का उचित मुआवजा दिलाया जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।