रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर और एसपी ने आयुष्मान हास्पिटल में रेड मारी थी। रेड के दौरान कई कमियां मिली थी। सीएमएचओ ने आयुष्मान हास्पिटल को बंद करने के आदेश दिए थे। सभी मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने और नए मरीजों को एडमिट नहीं करने के लिए कहा गया था। साथ ही 8 बिंदुओं पर जवाब भी मांगा था। इस नोटिस का हालांकि कोई असर नहीं दिखा। तीन दिन से अस्पताल में काम काज जस का तस चलता रहा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पलट कर नहीं देखा। अब सोमवार को जवाब नहीं आने पर फिर जांगेंगे।
आपको बता दें कि चार दिन पहले कलेक्टर और एसपी ने समान थाना क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान हास्पिटल में रेड मारी थी। रात में अचानक से रेड मारी गई थी। इस रेड में आयुष्मान अस्पताल में भर्ती काफी विसंगतियां और लापरवाही मिली थी। अस्पताल के रिकार्ड चेक किए गए थे। इसमें अस्पताल में करने वाले मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेजने की बात सामने आई थी। साथ ही डॉ केडी सिंह बिना किसी सक्षम अधिकारी के अस्पताल में काम करते पकड़े गए थे।
संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ रहने के बाद भी वह आयुष्मान में काम करते नजर आए। इसके अलावा बेड संख्या के हिसाब से मौके पर पर्याप्त डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिले। बीएचएमएस डॉक्टरों से काम लिया जा रहा था। पैरामेडिकल स्टाफ बदला गया लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा सबसे बड़ा आरोप डॉ केडी सिंह पर अनैतिक और असामाजिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगा। इन विसंगतयों पर तीन दिन में सीएमएचओ ने अस्पताल के संचालक से जवाब मांगा था। तीन दिन का समय रविवार को पूरा हो गया। अब सोमवार को कार्यालय खुलने का इंतजार है। यदि जवाब नहीं आता तो फिर पूरा अस्पताल ही प्रशासन सील कर देगा।
कार्रवाई का कोई असर नहीं दिखा, मैनेज होने का हल्ला
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान अस्पताल में रेड मारी। अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी गई। इसके बाद भी पहले की ही तरह डॉ केडी सिंह मरीज देखते रहे। अस्पताल का संचालन यूं ही चलता रहा। यहां तक बात सामने आई कि सब मैनेज हो गया है। कुछ नहीं होगा। धड़ल्ले से काम चल रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का कोई असर नहीं दिखा। अब सच क्या है यह आने वाले एक दो दिन में पता ही चल जाएगा। हालांकि आदेश जारी कर दोबारा स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पताल की स्थिति देखने की जहमत नहीं उठाई। मरीज शिफ्ट हुए या नहीं, यह भी नहीं देखा गया।
हमारी तरफ से मामला कोई भी मैनेज नहीं हुआ है। तीन दिन में जवाब मांगा गया था। रविवार को अवकाश रहता है। सोमवार को यदि जवाब नहीं आएगा तो उचित कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल का निरीक्षण भी किया जाएगा।
सुधाकर पाण्डेय, सीएमएचओ, रीवा

रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह