रीवा की बाणसागर कॉलोनी में विवादित सरकारी जमीन पर नगर निगम ने निर्माण अनुमति दे दी। मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के बावजूद यह चूक सामने आई, जांच के निर्देश और निर्माण रोकने की प्रक्रिया शुरू हुई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर के पॉश इलाके बाणसागर कॉलोनी में करोड़ों की सरकारी जमीन के मामले में एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ढिलाई का फायदा उठाकर एक निजी पक्ष ने न केवल जमीन अपने नाम करा ली, बल्कि नगर निगम से भवन निर्माण की अनुमति लेकर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में नगर निगम के आयुक्त स्वयं नोडल अधिकारी हैं, इसके बावजूद उनके विभाग ने विवादित भूमि पर नक्शा पास कर दिया।
क्या है पूरा मामला
मामला बाणसागर कॉलोनी से लगी आराजी क्रमांक 631/2 (रकबा 1.19 एकड़) भूमि का है। सरकारी रिकॉर्ड में यह जमीन लोक निर्माण विभाग के नाम दर्ज थी। सूत्रों के अनुसार पीडबल्यूडी अधिकारियों द्वारा कोर्ट में सही ढंग से पक्ष न रखने और लापरवाही बरतने के कारण हाईकोर्ट ने इस जमीन का नामांतरण विश्वनाथ पटेल नामक व्यक्ति के पक्ष में करने का आदेश दिया। इसी आदेश के आधार पर हुजूर तहसीलदार को जमीन निजी पक्ष के नाम करने पर विवश होना पड़ा।
प्रशासन की सक्रियता और निगम की चूक
जब यह मामला जिला प्रशासन की जानकारी में आया, तो कलेक्टर के निर्देश पर इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील दायर की गई। वर्तमान में यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। हैरानी की बात यह है कि कलेक्टर ने इस मामले की पैरवी के लिए नगर निगम आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। इसके बावजूद नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा के इंजीनियरों ने तथ्यों को दरकिनार करते हुए 30 दिसंबर 2025 को उक्त जमीन पर 634.51 वर्ग मीटर के बिल्डअप एरिया में व्यावसायिक और रिहायशी निर्माण की मंजूरी दे दी।
सच्चाई छिपाकर ली अनुमति
आरोप है कि आवेदक विश्वनाथ पटेल ने जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहे अदालती विवाद और 'डबल बेंच' में लंबित प्रकरण की जानकारी छिपाई। निगम के संबंधित अधिकारियों ने भी बिना स्थल निरीक्षण या कानूनी स्थिति की जांच किए आनन-फानन में निर्माण की अनुमति जारी कर दी। अनुमति मिलते ही विवादित जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
इस गंभीर चूक ने नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद निगम आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरे मामले की जांच के लिए कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह को जिम्मा सौंप दिया है तथा दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश के साथ निर्माण कार्य पर रोक लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।