रीवा रेलवे स्टेशन से 11 जुलाई को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू होगी। 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में यात्री द्वारिका सहित पांच ज्योर्तिलिंग और एलोरा के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा रेलवे स्टेशन से एक लम्बे अंतराल के बाद भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 11 जुलाई को रीवा रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों को लेकर 10 रात तथा 11 दिन के सफर पर निकलेगी। इस दौरान यात्री द्वारिकाधीश के साथ-साथ पांच ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे। जिसके लिए अग्रिम आरक्षण शुरू हो चुका है।
जनसंपर्क सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से ऐसे यात्री जो साथी के अभाव में ऐतिहासिक स्थल व धार्मिक स्थल का भ्रमण नहीं कर पाते हैं उनके लिए यह काफी सुविधाजनक सौगात रहेगी।
इन जगहों का करेंगे भ्रमण
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से यात्री द्वारिका, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर के साथ-साथ एलोरा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कर सकेंगे। यह टेÑन एलएचबी कोच से सुसज्जित रहेगी, इस दौरान आरामदायक रेल यात्रा, आॅन बोर्ड आॅफ बोर्ड भोजन, आरामदायक बसों के माध्यम से दर्शनीय स्थलों की यात्रा के अलावा आवास व्यवस्था भी दी जाएगी। इसके लिए यात्री को आईआरसीटीसी के माध्यम से अग्रिम आरक्षण कराना होगा।
इन स्थानों से शुरू कर सकेंगे यात्रा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 रात व 11 दिन के इस विशेष यात्रा के दौरान इसकी शुरुआत रीवा से होगी। इसके अलावा यात्री सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर एवं उज्जैन स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू कर सकेंगे। इतना ही नहीं जो यात्री इस ट्रेन में सवार होंगे उन्हें वापसी में उनके घरू स्टेशन में वापसी कराई जाएगी।
बुजुर्ग यात्रियों को मिलेगा फायदा
यहां आम बात यह है कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में न केवल यात्रियों के भोजन इत्यादि की व्यवस्था रहेगी बल्कि सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इतना ही नहीं ऐसे यात्री जो पारिवारिक कारणों से धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करने से वंचित हो जाते हैं उनके लिए यह काफी सुविधाजनक रहेगी। इतना ही नहीं ऐसे दम्पत्ति जो बुजुर्ग हो चुके हैं और धार्मिक यात्रा में रुचि रखते हैं उनके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। प्रदेश के आधा दर्जन स्थानों से यात्रियों को अपना सफर शुरू व समाप्त करने का अवसर मिलेगा। जिससे उन्हें किसी भी तरह की अतिरिक्त परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।