रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
भोपाल और कोलकाता के लिए नई हवाई सेवा की शुरुआत जुलाई से भी नहीं शुरू हो पाई। डिप्टी सीएम ने 28 जुलाई का दिन सेवा शुरू करने के लिए तय किया था। उम्मीद थी कि लोगों को रीवा से भोपाल और कोलकाता हवाई जहाज से जाने का मौका मिल ही जाएगा। हालांकि एयरलाइंस कंपनी का शेड्यूल ही जारी नहीं हुआ। इसके कारण हवाई सेवा भी शुरू नहीं हो पाई। अब उम्मीद अगस्त महीने पर टिकी है।
आपको बता दें कि रीवा एयरपोर्ट से फिर दो शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसकी तैयारी हालांकि काफी लंबे समय से चल रही है। भोपाल और कोलाकाता को रीवा एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने की तैयारी है। पहले इन दोनों शहरों के लिए अप्रैल 2026 से हवाई सेवा शुरू होने वाली थी। हालांकि डीजीसीए से अनुमति नहीं मिली और डेट आगे बढ़ गई। अब नई उम्मीद जुलाई से बंधी। जुलाई भी अब बीत रहा है। 28 जुलाई से इन दो नए शहरों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत किए जाने की बात डिप्टी सीएम ने कही थी। अब यह तिथि भी बीत गई लेकिन हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई। रीवा ही नहीं विंध्य के लोगों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अब अगस्त महीने में कोलकाता और भोपाल के लिए हवाई सेवा के शुरू होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
सब्सिडी की राशि फाइनल नहीं होने से बढ़ी डेट
अलायंस एयर 72 सीटर विमान भोपाल और कोलकाता के बीच उड़ाने को तैयार है। सरकार से बातचीत भी फाइनल हो गई है। मामला सिर्फ सब्सिडी पर अटका हुआ था। इसके कारण ही लगातार डेट आगे खिसक रही है। डीसीसीए से अनुमति मिलते ही सेड्यूल भी जारी हो जाएगा। सरकार और कंपनी के बीच ही मामला फिट नहंी बैठ रहा है। इसके कारण लगातार हवाई सेवा शुरू होने की तिथि में बदलाव होता जा रहा है।
रीवा से भोपाल फिर कोलकाता जाएगी फ्लाइट
अलायंस एयर का विमान पहले रीवा से भोपाल के लिए उड़ान भरेगी। इसके बाद वापस रीवा आएगी। रीवा से फिर कोलकाता जाएगी। इस नई हवाई सेवा के अगस्त महीने में शुरू होने की अटकलें अब लगाई जा रही हैं। शेड्यूल जारी होते ही टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।
अलायंस एटीआर 72 प्लेन उड़ाएगी
रीवा से भोपाल के बीच हवाई सेवा फिर से शुरू की जानी है। इसके लिए पहले फ्लाई होप से एयरपोर्ट अथॉरिटी चर्चा कर रही थी। फ्लाई होप से उम्मीद थी कि मार्च 26 से भोपाल के लिए हवाई सेवा की शुरुआत कर देगी। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। अब अलायंस एयर से चर्चाएं तेज हुई हैं। अलायंस एयर इसके लिए तैयार भी हो गई है। अलायंस एयर ही अब भोपाल और कोलकाता दोनों शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू करेगी।
भोपाल के लिए हुई थी शुरुआत फिर बंद हो गई
जब रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ तो सबसे पहले रीवा भोपाल, सिंगरौली के लिए ही फ्लाई ओला की शुरुआत हुई थी। इसके बाद कुछ दिन तक यह विमान सेवा चली फिर बंद हो गई। इसके बाद 19 सीटर विमान फ्लाइ बिग की शुरुआत हुई। यह भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। इसके बाद फिर से लोगों को पहले की तरह की रेल से ही आना जाना करना पड़ा। अब भी वही सिलसिला जारी है। भोपाल राजधानी होने के कारण लोगों का आना जाना बना ही रहता है। वर्तमान समय में लोग इलाज कराने भी बढ़ी संख्या में भोपाल जा रहे हैं। सभी विभागों के हेडआफिस हैं। ऐसे में रीवा भोपाल हवाई सेवा जरूरी हो गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।