सिंगरौली के दुधमनियां गांव में 24 घंटे में मात्र चार घंटे बिजली मिल रही है, जिससे खेती, बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीण जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधमनियां में बिजली की भारी किल्लत ने ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ऐसे है कि गांव के लोग आज भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। दुधमनियां गांव सहित आसपास के कई क्षेत्रों को एग्रीकल्चर एजी फीडर से जोड़ दिया गया है,जिसमें कागजों पर 10 घंटे बिजली देने का प्रावधान तो किया है । लेकिन जमीनी हकीकत इससे बदतर है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह 10 बजे बिजली दी जाती है जो की मात्र 2 घंटे बाद 12 बजे बिजली गुल हो जाता है। फिर बिजली आती है 4 बजे तक काट दिया जाता है। शाम ढलते ही गांव अंधेले में डूब जाता है। रात करीबन 1 बजे आता है। फिर 2 घंटे बाद काट दिया जाता है।
इस अव्यवस्थित आपूर्ति से किसानों की खेती चौपट हो रही है । किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे फसल सूखने की कगार पर है। वहीं बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, नागौद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा
किसानों की नहीं हो पा रही खेत की सिंचाई
ग्रामीणों का कहना है की यदि बिजली की समय सारणी में थोड़ा सा बदलाव कर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक नियमित बिजली दी जाए, तो समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दिन में किसान सिंचाई कर लेते व रात में 6 बजे से 10 बजे तक बच्चों की पढाई हो जाऐगी । जिससे फसल के साथ साथ-साथ बच्चों की पढाई व भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। दुधमनियां के ग्रामीणों ने प्रशासन व बिजली बिभाग से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को जल्द से जल्द संज्ञान में लेकर व्यवस्था में सुधार किया जाए।
यह भी पढ़ें: अवैध खनन उजागर, जांच टीम की दबिश में हाइवा और चैन माउंटेन जब्त
सरकार बड़े बड़े दावे करती है कि किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी लेकिन हकीकत यह है की आज भी हम ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। अनियमित आपूर्ति से खेती किसानी प्रभावित हो रही है, साथ में बच्चों का पढाई भी चौपट हो रही है। सरकार से स्पष्ट मांग है की हमें बिजली की सुविधा से वंचित न किया जाए और क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करें।
अरविंद साकेत, स्थानीय समाजसेवी
हम लोग लगातार बिजली की किल्लत से परेशान हैं। जिससे शासन प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
रामधनी राठिया, ग्रामीण
गांव में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है । बिजली कभी कभार आता है और थोड़ी देर बाद बिजली गुल हो जाती है। हमारे गांव में 5 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है और पूरे महीने भर का बिजली का बिल थमा दिया जाता है। अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। 24 घंटे संभव नहीं है तो 20 घंटे ही दिया जाए।
रामयज्ञ साकेत, ग्रामीण

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।