रीवा के बोदाबाग में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण और रजिस्ट्री में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट आदेश के बाद कार्रवाई जारी, 31 मार्च के फैसले के बाद बुलडोजर चलने की तैयारी है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बोदाबाग वार्ड 8 में हाईकोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीन पर घर और दुकान बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। अवैध निर्माण जमींदोज हो रहे हैं। इस कार्रवाई में एक ऐसा भी मामला सामने आया, जिसने नगर निगम और प्रशासन के कारस्तानी की पोल खोल दी। एक भाजपा नेता ने जमीन कहीं और खरीदी लेकिन रजिस्ट्री में चौहद्दी सरकारी जमीन पर दिखा दी। नगर निगम के अधिकारियों के सांठगांठ कर तीन मंजिला मकान तान दिया। इन्हें भी नोटिस मिला है। इनके मकान पर भी जेसीबी चलाने की तैयारी है। 31 मार्च को कोर्ट का फैसला आने का इंतजार किया जा रहा है।
आपको बता दें कि ग्राम बोदाबाग में आराजी नंबर 864 से 868 रिकार्ड में सरकारी जमीन दर्ज है। इस सरकारी जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। घर और दुकानें बना लीं थी। इसी अतिक्रमण को हटाने को लेकर हाईकोर्ट में रामानुज पाण्डेय ने याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इसमें सरकारी आराजी को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश प्रशासन को दिए थे। इसी आदेश के तहत जिला प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। तहसील हुजूर ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर लिया था। करीब 50 लोगों को चिन्हित किया गया था। इन सभी को दो महीने पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस जारी होने के दो महीने बाद भी जब अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया तो जिला प्रशासन इसे तोड़ने पहुंच गया। पिछले तीन दिनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। इस अतिक्रमण में एक भाजपा नेता की तीन मंजिला बिल्डिंग भी फंस रही है। नोटिस जारी होते ही यह भाजपा नेता कोर्ट की शरण में पहुंच गए है। पहले भी इन्होंने दो मर्तबा एडीजे कोर्ट में अपील की थी। इन्हें झटका लग चुका है। अब मजिस्ट्रेट के पास अपील की गई है। सुनवाई पूरी हो चुकी है। 31 को फैसला का दिन तय किया गया है। इन्हें 31 मार्च तक के लिए स्टे दिया गया है। प्रशासन भी स्टे खत्म होने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही फैसला आया, वैसे ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
कुसुमकली गुप्ता के नाम है जमीन और मकान
बोदाबाग में सरकारी जमीन पर ही कुसुमकली गुप्ता के नाम से अतिक्रमण किया गया है। इनके परिवार के सदस्य भाजपा के नेता है। रसूख के दम पर नगर निगम के अधिकारियों से मिली भगत की और सरकारी जमीन पर ही तीन मंजिला आलीशान दुकान और मकान तान दिया। इस भवन में लाइब्रेरी और किताब की दुकान का संचालन किया जा रहा है। यह भवन भी कार्रवाई की जद में है।
जमीन कहीं और खरीदी, कब्जा सरकारी पर किया
कुसुमकली गुप्ता के मामले में अजब गजब बात सामने आई है। इनका जो भवन बना हुआ है, यह सरकारी जमीन पर है। मजे की बात तो यह है कि इन्होंने जो जमीन खरीदी वह कहीं और है। रजिस्ट्री में जो जगह दर्ज कराई वह वर्तमान जगह बताई गई। चौहद्दी यहीं की लिखवाई गई। रजिस्ट्री में हेरफेर करके ही इन्होंने सरकारी जमीन पर भवन बना लिया। इसमें नगर निगम के इंजीनियरों की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। इस जमीन पर कई मर्तबा लंबा विवाद भी हो चुका है। हाल ही में यह भवन बन कर तैयार हुआ है।
कुसुमकली गुप्ता का मकान भी सरकारी जमीन पर बना हुआ है। इन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। यह पहले दो मर्तबा एडीजे कोर्ट से हार चुके हैं। मजिस्ट्रेट के पास अपील की गई है। इन्हें 31 मार्च तक के लिए स्टे मिला है। सुनवाई पूरी हो गई है। 31 मार्च को फैसला आएगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-यतीश शुक्ला, नायब तहसीलदार, हुजूर रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।