रीवा में आयोजित पुस्तक मेले में छूट के वादे अधूरे रह गए। अभिभावकों को किताबों पर मामूली छूट मिली, कई जरूरी पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं थीं, जिससे लोगों में नाराजगी और निराशा देखने को मिली।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
छात्रों को सस्ती दर पर पुस्तकें, स्टेशनरी और ड्रेस दिलाने का प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सपना दिखाया। कृष्णा आॅडिटोरियम में पुस्तक मेला की शुरुआत की गई। पहले ही दिन अभिभावकों को प्रशासन की कथनी और करनी में फर्क दिखा। मेला में पहुंचे अभिभावकों को बच्चों के लिए खरीदी किताब में छूट नहीं मिली। कुछ अभिभावक बिना खरीदी के लौट गए। कुछ को सभी किताबें नहीं मिली। स्टेशनरी पर जरूर छूट दी गई। सोमवार को भी पुस्तक मेला लगेगा।
विद्यार्थियों को नई कक्षा में प्रवेश के लिये आवश्यक पुस्तकें स्टेशनरी, ड्रेस सहित अन्य सामग्री एक ही स्थान पर छूट के साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय पुस्तक मेले का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने विद्यार्थियों के साथ शुभारंभ किया। इस मेला का जिस तरह से प्रचार प्रसार किया गया था। छूट मिलने की बातें कही गर्इं थी, इसी लालच में किताब, कापियों की खरीदी करने बड़ी संख्या में अभिभावक मेला में पहुंचे थे। हालांकि कईयों को इस मेला से पिछले साल की तरह ही निराशा ही हाथ लगी। मेला और दुकानों से खरीदी में कोई खास फर्क देखने को नहीं मिला। भले ही प्रशासन के दबाव में पुस्तक विक्रेताओं ने स्टॉल मेला में लगा लिए थे लेकिन रेट अपने हिसाब से ही तय किए हुए थे। निजी प्रकाशकों की पुस्तकों में अभिभावकों को एक रुपए की छूट नहीं मिल रही थी। सिर्फ एनसीआरटी की किताबों मे ही छूट दी जा रही थी। इस मेला में अभिभावक और छात्र बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचे थे लेकिन 50 फीसदी तक जो छूट का सपना दिखाया गया था। उस हिसाब से छूट नहीं मिली। कईयों ने मजबूरी में खरीदी की और कई बिना खरीदी किए ही लौट गए।
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर ने शुभारंभ के बाद पुस्तक मेला का निरीक्षण भी किया। छात्रों और उनके अभिभावकों से चर्चा भी की। साथ ही पुस्तक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किताब का पूरा सेट ही मेला में दिया जाए। टोकन न दें। उन्होंने मेला स्थल पर शिकायत पंजी भी रखने के निर्देश दिए। शिकायतें आने पर उनका निराकरण भी शाम तक करने को कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के अलावा सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन, जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्र, सहायक संचालक राजेश मिश्रा डीपीसी राजेश तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
सिर्फ 5 फीसदी मिली छूट, ज्यादा फायदा नहीं मिला
सेंट्रल अकेडमी में पढ़ने वाली बेटी की पुस्तकें लेने पहुंची एक महिला ने बताया कि बाहर और मेला में किताब खरीदने पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है। मेला में सिर्फ 5 फीसदी की छूट दी जा रही है। यहां किताबों का बिल 2833 का बना था। दुकानदार ने 2700 रुपए लिए। इसके अलावा और कोई छूट नहीं मिल रही है।
पूरी किताबें नहीं मिली, बोले बाद में ले लेना
मेला में पहुंची आराध्या ने बताया कि वह बिलाबांग की 9वीं की पुस्तकें लेने आईं थी। सभी पुस्तकें नहीं मिली हैं। जो बुक नहीं मिल रही हैं। उनके लिए कहा गया है कि एनसीआरटी शायद सिलेबस बदलेगा। अभी देंगे तो पुरानी मिलेगी। जब नई आएंगी तब दुकान से दिया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।