रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
20 दिन पूर्व एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव को कब्र खोद का बाहर निकाला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के कुठुलिया मोहल्ले की है। पुलिस अब मर्ग कायम कर पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।
दरअसल कुठुलिया निवासी मोहम्मद लुकमान 42 वर्ष की 9-10 जुलाई की दरमियानी रात मौत हो गई थी। परिजनों ने उक्त व्यक्ति की मौत को साधारण माना और उसे अगले दिन बैकुंठपुर स्थित गृह ग्राम के कब्रस्तान में दफना दिया था। लेकिन घटना को 20 दिन का समय बीतने के बाद परिजनों को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई। ऐसे में परिजनों के आवेदन पर ही बिछिया पुलिस ने बैकुंठपुर थाना से संपर्क किया और गुरुवार को कब्र खोद का शव को बाहर निकाला है। शव को पोस्टमार्टम के लिये श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के मर्चुरी में रखवा दिया गया है।
चिकित्सकों की टीम करेगी पोस्टमार्टम
बताया गया है कि 20 दिन से कब्र में शव दफन होने के कारण डिकम्पोज्ड हो चुका है। शव का अधिकतर हिस्सा गल चुका है। ऐसे में अब उक्त शव का पोस्टमार्टम श्यामशाह चिकित्सा महा विद्यालय के फोरेंसिक विभाग के चिकित्सकों की टीम से कराया जायेगा। जिससे मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा। इसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
सिरमौर एसडीएम ने दी अनुमति
बताया गया है कि परिजनों ने कब्र से शव को बाहर निकालने के लिये सिरमौर एसडीएम को आवेदन दिया था। जिसमें कहा गया था कि उन्हें मोहम्मद लुकमान की मौत पर शंका है। उनकी साधारण मौत नहीं बल्कि हत्या की गई है। ऐसे में सिरमौर एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और बिछिया एवं बैकुंठपुर पुलिस को शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम करने की अनुमति दे दी।
कुठुलिया निवासी मोहम्मद लुकमान नाम के व्यक्ति की करीब 20 दिन पूर्व मृत्यु हुई थी। परिजनों ने उसके शव को बैकुंठपुर के कब्रिस्तान में दफना दिया था। लेकिन अब परिजनों को मृत्यु पर शंका हुई और उन्होंने पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके चलते शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
-अंकिता मिश्रा, थाना प्रभारी बिछिया


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।