रीवा में कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच डॉक्टरों की भारी कमी, केवल एक विशेषज्ञ पर इलाज निर्भर, 31 करोड़ की मशीनें आने के बावजूद सुविधाएं अधूरी, मरीजों को बाहर इलाज के लिए भटकना पड़ रहा

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
विंध्य को मप्र में कैंसर का गढ़ माना जाता है। सबसे अधिक मरीज यहीं पर मिल रहे हैं। फिर भी यहां कैंसर यूनिट की हालत खराब है। विभाग में जो पद स्वीकृत थे, सारे दूसरे कॉलेजों को बांट दिए गए। सिर्फ एक पद बचा। हजारों मरीजों का इलाज सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा है। ताज्जुब तो यह है कि इसी अस्पताल में 31 करोड़ की नई कैंसर मशीनें लाई जा रहीं। नया कैंसर यूनिट तैयार हो रहा।
आपको बता दें कि मप्र में सबसे अधिक कैंसर के कहीं मरीज मिलते हैं तो वह रीवा व आसपास के जिले हैं। यहां सर्वाधिक मरीज हर साल सामने आते हैं। इसके बाद भी यहां के मरीजों के लिए रीवा में इलाज की कोई भी सुविधा नहीं है। कुछ दिनों तक पुरान कोबाल्ट मशीन को आउटसोर्स के माध्यम से चलाया गया। लोगों को राहत मिली। कीमोथैरेपी और सिंकाई यहीं होने लगी थी। पिछले दो सालों से सिंकाई बंद है। पुरानी कोबाल्ट मशीन का उपयोग पूरी तरह से बंद हो गया है। अब मरीजों को जबलपुर की दौड़ लगानी पड़ती है। कैंसर मरीजों की समस्याएं यही पर खत्म नहीं होती। कीमोथैरेपी के लिए भी लंबी वेटिंग है। इसके पीछे वजह संजय गांधी अस्पताल के कैंसर यूनिट में डॉक्टरों की कमी है। बेड संख्या भी कम है। इसके कारण भी कैंसर के मरीज प्राइवेट अस्पतालों की तरफ दौड़ लगा रहे हैं। अब नया कैंसर भवन तैयार हो रहा है। 31 करोड़ की मशीन आने वाली है। निर्माण कार्य तेजी है लेकिन समस्या जस की तस है। डॉक्टर और स्टाफ नहीं है।
कैंसर यूनिट के स्वीकृत पद हो गए गायब
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट की शुरुआत हुई। कैंसर यूनिट में मरीजों की सिंकाई के लिए कोबाल्ट मशीन लगी लेकिन कभी चालू नहीं हुई। इसे आउटसोर्स में देना पड़ा। चंद साल ही यह मशीन चली। फिर बंद हो गई। कैंसर यूनिट में करीब 7 पद स्वीकृत थे। इस विभाग का उपयोग नहीं हुआ। डॉक्टर नहीं मिले तो सारे पद दूसरे कॉलेजों को बांट दिए गए। सिर्फ एक पद एसोसिएट प्रोफेसर का बचा। इसके कारण नए डॉक्टरों की नियुक्ति तक नहीं हो पाई। सिंगल डॉक्टर के भरोसे अब तक कैंसर यूनिट चल रहा है। इस अव्यवस्था की मार मरीजों को झेलनी पड़ रही।
हर महीने 300 नए मरीज आ रहे
संजय गांधी अस्पताल में हर महीने 300 से 350 नए कैंसर के मरीज रजिस्टर्ड हो रहे हैं। इसमें सिर्फ रीवा के ही नहीं आसपास के जिलों के भी मरीज शामिल हैं। इसके अलावा पुराने मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। संजय गांधी अस्पताल में सुविधाएं कम होने के कारण मरीज पहले बाहर की तरफ भागते हैं। जबलपुर, नागपुर, दिल्ली, मुम्बई, बनारस तक की दौड़ मरीज लगाते हैं। अब उम्मीद बंधी है। नए कैंसर यूनिट बनने के बाद विंध्य के मरीजों को यहीं पर इलाज संभव हो सकेगा, लेकिन डॉक्टरों की कमी की समस्या जस की तस है।
विभाग के सारे पद सरेंडर हो गए थे। सिर्फ एक ही पद बचा था। एनएमसी ने सभी मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी मेडिसिन अनिवार्य किया था। इसी विभाग में जो कैंसर विभाग के पद थे, उन्हें दे दिया गया। हाल ही में बैठक में एसीएस ने पद वापस करने के लिए कहा है।
डॉ अजीत मार्को, सह प्राध्यापक, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।