रीवा में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, हादसे में महिला की मौत और पति घायल हुआ। आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया, प्रशासन ने मुआवजा और सहायता का आश्वासन दिया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
गढ़ थाना क्षेत्र के घूमा ओव्हर ब्रिज के पास रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मनगवां-प्रयागराज मार्ग में जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे, जिसके बाद जाम खुल सका।
जानकारी के अनुसार लौरी गांव निवासी सुनील साकेत अपनी पत्नी शीला साकेत के साथ रविवार को ई -रिक्शा में सवार होकर मजदूरी करने के लिये प्रयागराज जा रहा था। दोपहर करीब ढ़ाई बजे जब वह घूमा ओव्हर ब्रिज के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एसएल सिक्स कार क्रमांक एमएच 04 एमए 0850 ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही ई रिक् शा में सवार सुनील ब्रिज से नीचे गिर गया, जबकि पत्नी सड़क पर गिर गई। इस हादसे में जहां पत्नी की मौत हो गई, वहीं सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल ही घायल को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं मृतिका का शव सड़क पर रख कर परिजनों ने चकाजाम कर दिया।
सहायता राशि के आश्वासन पर माने
घटना के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया था। इस दौरान मौके पर त्योंथर तहसीलदार राजेन्द्र शुक्ला पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात की। साथ ही संबल योजना के तहत आर्थिक सहायता के नाम पर चार लाख रुपये शासन से दिलाने का आश्वासन दिया और त्वरित सहायता के रूप में पांच हजार रुपये मुहैया कराया। जिसके बाद परिजन माने और यातायात बहाल हो सका।
मृतिका की तीन मासूम बेटियां
परिजनों के अनुसार मृतिका के तीन मासूम बेटियां हैं, जिनके पालन पोषण में संकट खड़ा हो गया। ऐसे में तहसीलदार की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि उनके पढ़ाई का खर्च शासन की ओर से उठाया जायेगा। साथ ही पुलिस को निर्देशित किया गया कि घटना कारित करने वाले वाहन चालक को त्वरित गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाये। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिये मर्चुरी भेजा गया।
घूमा ओव्हर ब्रिज के पास एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें महिला की मौत हो गई है। परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर चकाजाम किया था। जिन्हें शासन से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वाासन दिया गया है। जाम खुल गया है। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिये ले गये हैं।
-राजेन्द्र शुक्ला, तहसीलदार त्योंथर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।