रीवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच केंद्रीय जेल से 15 बंदियों को रिहाई मिली।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोंल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह एसएएफ पुलिस परेड मैदान में आयोजित किया गया। समारोह में सबसे पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। इसके बाद समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने तीन रंग के मनोहारी गुब्बारों को हर्ष स्वरूप मुक्त गगन में छोड़ा। समारोह में सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया।
निकाली गई आकर्षक परेड
परेड कमाण्डर सुगम चतुर्वेदी के नेतृत्व में विशेष शस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं सैनिक स्कूल के दल सहित विभिन्न दलों ने पुलिस बैण्ड की मधुर धुन पर आकर्षक परेड की। मुख्य अतिथि ने परेड कमाण्डर और प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। समारोह में जिले की विकास पुस्तिका का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री के संदेश का सजीव प्रसारण दिखाया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अनमोल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत समेटे हुए रीवा तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस विकास का असली लाभ यहाँ की भावी पीढ़ी के युवाओं को मिलेगा। रीवा में एक वर्ष की अवधि में ही एयरपोर्ट की सौगात के साथ पांच उड़ानों की भी सौगात मिल गई है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। समारोह में चार स्कूलों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों और नृत्यों के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, अध्यक्ष विन्ध्य विकास प्राधिकरण डॉ. पंचूलाल प्रजापति, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, कमिश्नर रीवा संभाग शीलेन्द्र सिंह, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरण सिंह, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, जन प्रतिनिधिगण, वीर शहीदों के परिजन, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजन, विद्यार्थी तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।
विवि में दो प्रोफेसर आपस में भिड़े, गलीगलौज भी हुई
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दिन ही बवाल मच गया। ध्वजारोहण के बाद ईसी आफिस में चाय-नाश्ता की व्यवस्था की गई थी। इसका इंतजाम प्रो श्रीकांत मिश्रा को करना था। हाल में कैमेस्ट्री विभाग के एचओडी प्रो आरएन पटेल भी थे। इस दौरान दोनों के बीच में नोंक झोंक हो गर्इं। कुलपति प्रो कुड़रिया भी मौजूद रहे। उनका भी लिहाज नहीं किया गया। कुलपति ने प्रो पटेल के समर्थन पर शंकरलाल यादव को फटकार भी लगाई थी।
अधिकारी, कर्मचारी सम्मानित
समारोह के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में आयोजित सशस्त्र परेड में एसएएफ नवीं बटालियन को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय तथा महिला बटालियन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बिना शस्त्र के परेड में एनसीसी सीनियर कन्या महाविद्यालय को प्रथम, एनसीसी सीनियर बालक को दूसरा तथा तीसरा स्थान टीआरएस कालेज कन्या सीनियर को प्राप्त हुआ। सैनिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत परेड में वायु सेना को प्रथम, थल सेना को द्वितीय तथा कन्या दल को तीसरा स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाल भारती स्कूल को प्रथम, सेवियर पब्लिक स्कूल पहड़िया को द्वितीय तथा सेक्रेड हार्ट और गीतांजलि पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
वीरों की गाथा व लोक नृत्य की प्रस्तुति
समारोह में बाल भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने ओम नम: शिवाय, वीरों की गाथा के साथ मनोहारी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद गीतांजलि पब्लिक स्कूल ने हे मातृ भूमि भारत, हे कर्म भूमि भारत गीत के साथ महिला सशक्तिकरण तथा शासन की विभिन्न विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया। सेवियर पब्लिक स्कूल पहड़िया ने यही है हमारा प्यारा हिन्दुस्तान गीत के साथ आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंत में सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने ए चला हम तोहका रीवा घुमा देई बघेली लोकगीत के साथ रोचक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें हाइड्रो नमो रेल, पीएम किसान योजना, व्हाइट टाइगर सफारी तथा रीवा एयरपोर्ट को प्रदर्शित किया गया।
महिला सहित 15 बंदियों को मिली आजादी
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर जहां जिले भर में जश्न का माहौल था तो वहीं केन्द्रीय कारागार में भी कुछ बंदियों के लिए यह पल यादगार बनने जा रहा था। जेल मैनुअल के मुताबिक केन्द्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे एक महिला कैदी के साथ-साथ 15 बंदियों को रिहाई मिली। इस दौरान केन्द्रीय जेल प्रशासन के पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।