रीवा में समान थाना क्षेत्र के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक के गले से सोने की चेन झपट ली। लगातार बढ़ रही स्नेचिंग घटनाओं के बीच पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
समान थाना से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने दिन दहाड़े चेन स्रेचिंग की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दिया है। यहां पर बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक के गले से सोने की चेन खींच कर फरार हो गये हैं। घटना के बाद पीड़ित समान थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराया है। घटना शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे हुई है।
जानकारी के अनुसार रतहरा निवासी आदर्श कुमार मिश्रा अपनी बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे वह समान नाका ओव्हर ब्रिज के ऊपर पहुंचे थे, तभी बगल से फर्राटा मारते हुये बाइक सवार बदमाश गुजरे और झपट्टा मार कर उनकी गले से सोने की चेन खींच कर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि जो चेन बदमाश लूट ले गये हैं, वह करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की थी। घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। तत्काल ही पीड़ित समान थाना पहुंचा और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने सादे कागज में आवेदन लिया और उसे चलता कर दिया। पुलिस की यह कार्यप्रणाली बदमाशों को बल देने का काम कर रही है। जबकि कानूनन मामले में त्वरित एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर देना चाहिये।
लगातार हो रही घटनाएं
शहर और सटे हुये कस्बाई क्षेत्रों में चेन व बैग स्रेचिंग की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके अलावा बाइक व स्कूटी की डिग्गी से रुपये भी आये दिन निकाले जा रहे हैं। इसके बाद भी बदमाशों का पता नहीं चल पा रहा है। एक ओर बाइक सवार बदमाश आतंक मचा कर रखे हैं, दूसरी ओर पुलिस केवल जांच करने का दावा करते नहीं थक रही है। यही वजह है कि बदमाशों को इससे बल मिल रहा है और वह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
सीसीटीव्ही कैमरों के भरोसे पुलिस
उक्त घटना के बाद पुलिस ने आवेदन लेकर पीड़ित को घर जाने के लिये कह दिया। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल कर जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा। लेकिन घटना को 30 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, बावजूद इसके अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। कुल मिलाकर पुलिस सिर्फ सीसीटीव्ही कैमरों के भरोसे बदमाशों की तलाश करने का दावा कर रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।