रीवा के पीएम श्री मॉडल साइंस कॉलेज में प्रोफेसर द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज और धमकी देने का मामला सामने आया, जांच के बाद दो अतिथि विद्वानों को सेवा से हटाया गया

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
पीएम श्री मॉडल साइंस कॉलेज में पदस्थ अतिथि विद्धानों द्वारा छात्राओं को मोबाइल में अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करने का मामला सामने आया है। एक अतिथि विद्धान ने सारी मार्यदाएं लांघते हुये ना सिर्फ छात्रा को अकेले कमरे में मिलने को बुलाया, बल्कि बात नहीं मानने पर धमकी भी दी है। मामला सामने आने के बाद हरकत में आये कॉलेज प्रबंधन ने दोनों अतिथि विद्धानों को सेवा से हटा दिया है। इस घटना ने शिक्षा जगत को शर्मशार कर दिया है।
आरोप है कि बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्रा को जियोग्राफी के शिक्षक अमित साहू ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज किया। लिखा कि तुम मुझे अच्छी लगती हो। अकेले मिलने आ जाओ, मैं नहीं चाहता कि तुम्हे कोई परेशानी हो। सोच लो, फिर जो मन हो बताना। इस मैसेज से परेशान होकर छात्रा ने पहले अपने परिजनों को बताया, फिर कॉलेज प्रबंधन से लिखित में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद जांच टीम बनाई गई। टीम ने जांच में आरोप सही पाया, जिसका प्रतिवेदन कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएन तिवारी को सौंप दिया। इसके बाद अतिथि विद्धान अतिम साहू को सेवा से हटा दिया गया है। इसी प्रकार कामर्स विभाग के अतिथि विद्धान उमेश प्रजापति पर भी आरोप लगे थे। लिहाजा उन्हें भी सेवा से हटा दिया गया है। इसका आदेश बुधवार को जारी किया गया।
छात्रा को डराया, मैसेज डिलीट करने को कहा
छात्रा बताया कि अतिथि विद्धान अमित साहू करीब एक साल से कॉलेज में पढ़ा रहा है। वह काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था, जब उसने प्रबंधन से शिकायत की तो इसके बाद धमकी भरे मैसेज भेजने लगा। उसने कहा कि मैसेज डिलीट कर दो, वरना अच्छा नहीं होगा। जिसकी जानकारी भी छात्रा ने प्रबंधन को दिया था।
छात्रों ने किया हंगामा
दरअसल छात्रा ने उक्त मामले की शिकायत 4 अप्रैल को दर्ज कराई थी। इसके बाद प्रबंधन ने जांच टीम बना दिया था। लेकिन बुधवार तक जब कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अतिथि विद्धान को घेर लिया गया। जिसके बाद हरकत में आये कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल एक्शन लिया और अतिथि विद्धानों को सेवा से हटा दिया गया।
छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। इस मामले में अतिथि विद्धान अमित साहू और उमेश प्रजापति दोनों पर एक्शन लेते हुये तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई अन्य शिक्षकों के लिये भी चेतावनी है। आगे कोई भी इस तरह की हरकत नहीं कर पायेगा।
-डॉ. आरएन तिवारी, प्राचार्य, पीएम श्री मॉडल साइंस कॉलेज रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।