रीवा में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर देते हुए भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प दोहराया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन के तहत होटल शार्क इन में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक, नगर एवं मण्डलम अध्यक्षों के प्रशिक्षण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए श्री चौधरी ने नेहरू के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर उनके प्रधानमंत्रित्व काल तक की विभिन्न उपलाब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें भारत का शिल्पकार निरूपित किया। देश की आजादी की में उनके योगदान की विस्तार से चर्चा की। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पूरे नेहरू परिवार की आए दिन आलोचना करते हैं और उनके ऊपर अनेको मनगढ़ंत आरोप लगाकर अपने को महिमा मण्डित करते हैं। प्रशिक्षणार्थियो को ब्लॉक, नगर, मण्डल के संरचना का पूरा श्रेय राहुल गांधी को दिया। कहा कि उनकी सोच को साकार करने के लिए हमे इन इकाईयों को मजबूत करना होगा। देश प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को तभी बेदखल किया जा सकता है जब हमारा संगठन बूथ, पंचायत और मण्डलम, ब्लॉक स्तर तक मजबूत होगा। उन्होने सलाह दी की अतिशीघ्र अपनी कमेटियों को बनाकर उनका सत्यापन करें तथा संगठन को और विस्तारित करें।
ईकाईयां ईमानदारी से काम करें तो जीत पक्की
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक-एक प्रशिक्षणार्थी से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया। इसके बाद सभी से संबंधित संवाद किया। श्री पटवारी ने कहा कि जब तक बूथ स्तर तक संगठन मजबूत नही होगा 2028 का विधानसभा तथा 2029 का लोकसभा चुनाव जीत पाना कठिन होगा। इसीलिए हमारे नेता राहुल गांधी ने संगठन सृजन के माध्यम से ब्लाक, नगर एवं मण्डलम स्तर के पदाधिकारियों की कमेटिया बनाकर उन्हें मजबूत करने पर बल दिया हैं। उनका मानना है कि यदि हमारी यह इकाईयां पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करें तो भाजपा को निश्चित रूप से बेदखल किया जा सकता हैं।
ये रहे मौजूद
प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी महेन्द्र जोशी, सहित अनेकों प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिले के संगठन प्रभारी, विधानसभाओं के प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा बाबा, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, संगठन महासचिव ग्रामीण रवि तिवारी, शहर संगठन महासचिव सज्जन पटेल, कार्यालय प्रभारी सत्यनारायण तिवारी, जीपी त्रिपाठी, प्रदीप अवस्थी, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहें।
कांग्रेस भवन का हुआ भूमि पूजन
बहुप्रतीक्षित घोघर स्थित कांग्रेस भवन के निर्माण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा किया गया। इस दौरान महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भूमि पूजन आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चारणों द्वारा सम्पन्न कराया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने भवन निर्माण हेतु सहयोग राशि की अपील की। उनकी अपील का समादर करते हुए कांग्रेस जनों ने सहयोग राशि देने का वचन दिया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा जिनके नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यालय के भवन का नवनिर्माण होने जा रहा है। सभी अतिथियों को भवन के नक्शा का अवलोकन कराया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर NHAI ने NH-45 स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली रोक दी है। एप्रोच रोड के निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है।
भोपाल के बैरागढ़ स्थित होटल में लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए 27 वर्षीय पवन बामनिया का शव मिला। लगातार सरकारी नौकरी में असफलता मिलने के तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
इंदौर के राजबाड़ा इलाके में अनियंत्रित PM सिटी बस ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़।
धर्मनगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले भव्य महाकुंभ यानी सिंहस्थ 2028 की तैयारियां बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी हैं। इस महाआयोजन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए शहर में चौड़ीकरण और विकास का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का तीन अक्टूबर को भोपाल दौरा प्रस्तावित है। भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।