रीवा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अंदरूनी कलह सड़कों पर। शहर में लगे पोस्टरों पर लिखा – “राहुल जी रायशुमारी चोरी हो गई, रीवा कांग्रेस बचा लो”। पार्टी में असंतोष, विरोधियों की साजिश या अंदरूनी बगावत – दोनों पर चर्चा तेज।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
हाल ही में हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी में ही अंदरूनी कलह शुरू हो गया है। जो अब सड़कों पर दिखने लगा है। पूरा शहर ऐसे पोस्टर से पाट दिया गया है जिसमें स्पष्ट लिखा गया है कि राहल गांधीजी रायशुमारी चोरी हो गई। रीवा कांग्रेस बचा लो के बड़े बड़े पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इस पोस्टर वार से कांग्रेस में उथल पुथल मच गई है। हालांकि इस मामले में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने विरोधियों की शरारत बताई है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने संगठन श्रृजन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सभी जिलों में नए सिरे से ग्रामीण और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी थी। मप्र के सभी अध्यक्षों को नए सिरे से जिम्मेदारियां सौंपी गई। रीवा में ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में राजेन्द्र शर्मा को फिर रिपीट किया गया। वहीं शहर अध्यक्ष के लिए अशोक पटेल झब्बू को मौका दिया गया। नए अध्यक्ष के मनोनयन के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन अब अंदरूनी कलह मचनी शुरू हो गई है। एक विशेष वर्ग ने भोपाल तक दौड़ लगाई थी। विशेष वर्ग को जिला अध्यक्ष की दौड़ से दूर रखा गया। इससे समाज के लोगों में भी असंतोष है। इसका विरोध भोपाल तक किया गया। अब यह विरोध हालांकि सड़कों पर नजर आने लगा है। सड़क पर पोस्टर वार शुरू हो गया है। पूरे शहर को पोस्टर से पाट दिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस में फिर उथल पुथल मच गई है। नव नियुक्त अध्यक्षों की नींद उड़ने लगी है।
रायशुमारी गायब हो गई
जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के पहले सभी जिलों में संगठन के सदस्यों, पदाधिकारियों से रायशुमारी कराई गई थी। रायशुमारी के हिसाब से ही ग्रामीण और शहर अध्यक्ष की नियुक्ति करनी थी। हालांकि इसके विपरीत ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सोच से परे उन्हें अध्यक्ष मिले। अब इसी का असर पोस्टर पर दिख रहा है। पोस्टर में केन्द्रीय नेता राहुल गांधी को संबोधित करते हुए पंच लाइनें लिखी गई हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि राहुल जी रीवा की रायशुमारी चोरी हो गई। रीवा कांग्रेस को बचा लो। अब इस पोस्टर को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उहा पोह की स्थिति में है। कार्यकर्ता यह अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि यह पोस्टर पार्टी के ही असंतोषी लोगों ने लगाया या फिर विरोधी पार्टियों ने ही मौके पर चौका मार दिया है।
यह पोस्टर लगाने का काम विरोधियों का ही है। पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर किसी तरह का असंतोष नहीं है। जो विरोध कर रहे थे, वह भी अब पार्टी के फैसले से संतुष्ट है। पोस्टर लगाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
अशोक पटेल झब्बू, शहर अध्यक्ष, कांग्रेस रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल नगर निगम ने आवासीय भवनों में कमर्शियल गतिविधियों पर 400 से अधिक लोगों को नोटिस दिए। वहीं, सामान्य कचरे में बायो-मेडिकल वेस्ट मिलाने पर राजीव नगर के बालाजी अस्पताल पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है।
कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एसपी द्वारा तीन थानों का प्रभार वापस लिए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रशासनिक मामलों और प्रारंभिक जांच के बीच बढ़ी उनकी मुश्किलें।
सीधी के गोपद बनास तहसील में 69 हल्का पटवारियों से जुड़ी 221 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर लंबित हैं। शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के बैढ़न एसबी कार्यालय में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में गृह जिले के पास तबादला नहीं होने से अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
देवेन्द्रनगर के बड़ागांव में मिढ़ासन नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश में जलस्तर बढ़ने से स्कूल, स्वास्थ्य और जरूरी काम प्रभावित होते हैं, ग्रामीणों ने पुल की मांग की।
स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे चेकिंग के दौरान चित्रकूट आरपीएफ ने बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपए नकद बरामद किए। सतना निवासी यात्री रकम के दस्तावेज नहीं दिखा सका, मामला आयकर विभाग को सौंपा।
एमपी-यूपी सीमा के जंगलों में संदिग्ध असलहाधारियों की गतिविधियों की सूचना से पुलिस अलर्ट हुई। सतना पुलिस ने ग्रामीणों, चरवाहों और किसानों से जानकारी जुटाकर जंगलों में सर्चिंग की और संदिग्धों की तलाश तेज की।
सतना-पन्ना मार्ग पर सोहावल मोड़ के पास पुराना रास्ता बंद होने से तीन गांवों की करीब 1500 आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सुरक्षित आवागमन और स्थायी वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई।
मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। शिक्षक शिक्षा पोर्टल 3.0 पर रोज हाजिरी अपडेट करेंगे, जिससे कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की निगरानी आसान होगी।