रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्टार समाचार लगातार रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस के न केवल फेरे बढ़ाए जाने बल्कि इसे नियमित किए जाने की मांग समय-समय पर उठाता आ रहा था। 7 जनवरी के बाद 16 फरवरी को ‘जबलपुर की दो ट्रेन को चार साल का एक्सटेंशन, मुंबई ट्रेन के साथ सौतेला व्यवहार’ शीर्षक से समाचार का प्रकाशन प्रमुखता के साथ पुन: किया गया था। स्टार समाचार द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग के बाद रेलवे बोर्ड ने इसे अनलिमिटेड चलाए जाने की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही यह ट्रेन नियमित के रूप में दौड़ने लगेगी। फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन रीवा से गुरुवार को अपने पुराने समय अनुसार 24 कोच के साथ चलेगी।
गौरतलब है कि फिलहाल यह ट्रेन एक्सटेंशन में चल रही है। आपको बता दें कि गाड़ी संख्या 02187-88 को फरवरी माह तक का ही एक्सटेंशन मिला था। जिसे बाद में जून तक के लिए विस्तारित कर दिया गया है। फिलहाल गाड़ी संख्या 02187-88 को 17-17 फेरे के लिए विस्तारित किया गया है जो 26 जून तक संचालित होगी।
24 कोच के साथ लगाएगी एक फेरा
गाड़ी संख्या 02187-88 से अब जल्द ही जीरो हटा दिया जाएगा जिसके साथ ही यह ट्रेन नए अंकों के साथ संचालित होने लगेगी। उक्त ट्रेन रीवा से गुरुवार को तथा सीएसएमटी से शुक्रवार को संचालित होती है जो दोनों तरफ से सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाड़रवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, दादर से होकर सीएसएमटी पहुंचती है। उक्त ट्रेन में 1 प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल 24 कोच शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।