उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण किया, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विस्तार और नैकहाई शहीद स्मारक कार्यों का निरीक्षण किया। विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के विन्ध्य दौरे के दौरान रीवा को स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें मिली हैं। उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर आॅपरेशन थिएटर का लोकार्पण किया, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विस्तार कार्य का निरीक्षण किया, और साथ ही ऐतिहासिक नैकहाई शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया।
कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय, बिछिया के नवीन भवन में निर्मित आधुनिकतम मॉड्यूलर आॅपरेशन थिएटर का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। अस्पताल में नए ओपीडी भवन के बनने से बाह्य रोगियों के उपचार में काफी सुधार आया है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि दो नए आॅपरेशन थिएटर शुरू हो जाने से अब अस्पताल में प्रतिदिन आॅपरेशन संभव हो सकेंगे और गंभीर मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री शुक्ला ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिले से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक रोगियों के उपचार की संतोषजनक व्यवस्था हो। गर्भवती महिलाओं का समय पर शत-प्रतिशत पंजीयन और नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हर महीने की 9 और 25 तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए, जहाँ अनिवार्य रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात रहें।
नैकहाई में बनेगा भव्य शहीद स्मारक
स्वास्थ्य सुविधाओं के निरीक्षण के साथ ही उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नैकहाई में शहीदों के स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने नैकहाई को पूरे विन्ध्य क्षेत्र के लिए शहीदों की शौर्यगाथा का प्रमुखतम केंद्र बताया। उन्होंने स्मारक परिसर में पाथवे निर्माण, वृक्षारोपण और सौन्दर्यीकरण का कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री को कार्य के बीच में आ रहे बिजली के खंभों को तुरंत शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय संचालक यूके तिवारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री को अब तक हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का होगा विस्तार
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गंभीर बीमारियों के बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए इसका विस्तार किया जा रहा है। मुख्य भवन के पीछे नवीन भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिससे अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़कर 400 हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल का गहन निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया। नया भवन तैयार होने के बाद विन्ध्य क्षेत्र के गंभीर रोगियों को बड़े पैमाने पर भर्ती और इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
समय सीमा में करें भू-अर्जन की कार्रवाई
नवीन सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में भू-अर्जन की कार्रवाई समय पर पूरी करें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर भू-अर्जन के प्रकरणों की प्रत्येक टीएल बैठक में समीक्षा करें तथा समय सीमा पर भूमि स्वामियों को मुआवजा का वितरण कराएं। अधिग्रहित की गई जमीनों में संबंधित विभाग का नाम खसरे में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने बीहर रिवर फ्रंट निर्माण, एयरपोर्ट के लिए सड़क निर्माण, रीवा-गड्डी रोड निर्माण तथा ढेकहा तिराहे से बनकुइयां तिराहे तक सड़क निर्माण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने कहा कि भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों का तत्परता से निराकरण किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।