रीवा के अमहिया मार्ग चौड़ीकरण में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजनीतिक दखल से रुकी, विधायक अभय मिश्रा के पहुंचने से विवाद बढ़ा, नए कलेक्टर और निगम आयुक्त के निर्णय पर टिकी नजर

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सिरमौर चौराहा से अमहिया होकर अस्पताल चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान शुक्रवार की सुबह सारा दस्ता अमहिया मार्ग में जा पहुंचा। अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम द्वारा कार्रवाई शुरू की जानी थी तभी दुकानदारों के साथ-साथ समर्थकों का हुजूम बढ़ता गया और मामला वाद-विवाद की सरहद से होता हुआ राजनैतिक गलियारें में जा पहुंचा। आपको बता दें कि अमहिया मार्ग से होकर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने की दुकानें हटाई जानी है। जिसमें कुछ ऐसे लोगों की भी संख्या है जो अपने स्वेच्छा से ही चिन्हित अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया कर रहे हैं।
नगर निगम, प्रशासन और पुलिस बल पहुंच गया लेकिन तभी सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर राजनीति भूचाल ला दिया। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं और महापौर को भी निशाना बनाया। महापौर पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि वह डिप्टी सीएम के खिलाफ कुछ बोलते ही नहीं है। जब जनता को उनकी जरूरत है तो वह मौके पर मौजूद ही नहीं है। उनकी सहमति के बिना यह तोडफोड़ कैसे संभव है। उन्होंने महापौर और डिप्टी सीएम की मिली भगत की तरफ खुलकर इशारा किया।
मेरा क्षेत्र सेमरिया फिर भी मैं यहां मौजूद हूं: अभय
आपको बता दें कि अमहिया मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इस चौड़ीकरण में कई अतिक्रमण फंस रहे हैं। मकान, दुकानें फंस रही है। कईयों ने तो अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया लेकिन कुछ कार्रवाई में बाधा डाल रहे हैं। राजनेताओं के शरण में पहुंच गए। शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने से दुकानें हटानी थी। सुबह 7 बजे जेसीबी चलनी थी। उसके पहले ही आप के नेता ने पहुंच कर माहौल बिगाड़ना शुरू कर दिया। दुकानदारों को भड़ाने के बाद सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के लिए माहौल तैयार किया गया। फिर कुछ घंटे बाद सेमरिया विधायक अभय मिश्रा पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मेरा विधानसभा क्षेत्र सेमरिया है, फिर भी मैं यहां पर हूं लेकिन नगर निगम महापौर यहां नही ंहैं। जिन्हें जनता ने वोट देकर महापौर बनाया। उनके साथ महापौर को खड़ा होना चाहिए। यानि उनकी सहमति पर ही यह कार्रवाई हो रही है। उन्होंने महापौर पर हमला बोलते हुए कहा कि जब जनता ने आपको चुना और आप उनके लिए काम नहीं कर रहे तो वोट देने का क्या मतलब।
अब नए कलेक्टर, निगम आयुक्त के पाले में गेंद
कार्रवाई के एक दिन पहले ही रीवा कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर का स्थानांतरण हो गया। यदि यही स्थानांतरण एक दिन बाद होता तो शुक्रवार को अमहिया मार्ग का नजारा कुछ और ही होता। शायद किसी की नेतागिरी नहीं चल पाती। हालांकि अब नए कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर के आने के बाद ही अमहिया मार्ग मेें निर्णय लिए जायेंगे। फिलहाल कार्रवाई की गेंद नए कलेक्टर, नए आयुक्त के पाले में है। देखने वाली बात यह होगी कि नवागत अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठायेंगे।
ग्रामीण अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री के साथ पीड़ितों से की मुलाकात, फिर सौंपा ज्ञापन
सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण करने के नाम पर गरीब दुकानदारों की दुकान गिराये जाने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पहले घटना स्थल पहुंचे जहां व्यापारियों से जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर रीवा को एक पत्र अनुविभागीय दण्डाधिकारी को सौंपकर अमहिया मार्ग पर गरीब व्यापारियों की दुकान गिराये जाने का कड़ा विरोध किया हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित दुकानदारों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रमाण सहित अपनी समस्याओं से मुझे अवगत कराया कि उनके पास दुकान के आधिपत्य से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं। जिनका अवलोकन करने से प्रतीत हुआ है कि दुकानदारों का पूरी तरह से वहां पर आधिपत्य है। इंजी. श्री शर्मा ने कलेक्टर रीवा को पत्र लिखकर कहा है कि कुछ दुकानदारों के पास उनकी दुकान का स्थायी पट्टा है, ऐसे दुकानदार जिन्हें दुकान का स्वामित्व प्राप्त है उनकी दुकानों को गिराये जाने से पहले अधिग्रहण की कार्यवाही की जानी चाहिए। तथा उनकी दुकानों का वाजिब मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। किन्तु प्रशासन द्वारा ऐसा न कर दुकानदारों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा हैं। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में अशोक पटेल झब्बू, कविता पाण्डेय, डॉ. विनोद शर्मा, सज्जन पटेल, मुस्तहाक खान, लखनलाल खण्डेलवाल, अकरम अंसारी, साबिर अंसारी, देवती साकेत, सद्दाम चौहान शामिल रहें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।