रीवा में गुढ़ पुलिस ने यूपी नंबर की गाड़ी से 425 किलो डायनामाइट और विस्फोटक सामग्री जब्त की। आरोपी चालक गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम और IPC की धाराओं में प्रकरण दर्ज। शहर उड़ाने लायक बारूद पकड़ा गया, पुलिस कर रही है गहन जांच।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
गुढ़ पुलिस ने यूपी नंबर के एक वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया है। गाड़ी में इतना डायनामाइड भरा था कि पूरा शहर ही उड़ जाता। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मंगलवार की शाम करीबन 6.00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक विस्फोटक वाहन जिसका नंबर यूपी 70 एचटी 4843 है जिसमें विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ है। कहीं ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। तलाश करने पर ग्राम इटार पहाड़ में वाहन मिल गया। वाहन के चालक से नाम पता पूछा तो अपना नाम सौरभ प्रजापति पिता पूरन प्रजापति उम्र 25 वर्ष नि.ग्राम टिकुला थाना मोहना जिला ग्वालियर हाल पता जय माँ विंध्यवासिनी इन्टर प्राइजेज मैंगजीन ग्राम लतीफपुर थाना कोरांव जिला प्रयागराज उ.प्र. बताया। मैगजीन जय मा विंध्यवासिनी इन्टर प्राइजेज में वाहन चालक होना बताया। विस्फोटक वाहन मे लोड सामग्री के संबंध मे पूछताछ करने पर बताया कि उक्त विस्फोटक यान मे विस्फोटक पदार्थ बारूद की राड आदि है।वाहन क्र. मे लोड बिस्फोटक इण्डोसुपर पावर 90-32 एमएम की राड के 17 नग खाखी रंग के कार्टून जिनका वजन 25 केजी प्रति कार्टून कुल वजन 425 किलो है एवं एक कार्टून खुला हुआ जिसमे करीबन 10 किलो उपरोक्त विस्फोटक राड है तथा दो बण्डल लाल रंग का ब्लास्टिंग में उपयोग करने वाले तार व एक खुले हुये कार्टून मे विस्फोटक ऐसेसिरीज, वाहन एवं चालक द्वारा पेश संदिग्ध दस्तावेज जब्त किया गया है। चालक सौरभ प्रजापति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 288 एवं विस्फोटक पदार्थ अधि.1908 की धारा 5(क),6 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।