रीवा स्वास्थ्य विभाग में लोकल पर्चेज के नाम पर लाखों की दवा खरीदी और भुगतान को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शिकायत कलेक्टर और कमिश्नर तक पहुंचने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई और जांच आगे नहीं बढ़ सकी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नवागत कलेक्टर कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग में हुए भ्रष्टाचार की तरफ अब तक ध्यान नहीं हुआ। उनके रीवा आने के पहले ही स्वास्थ्य विभाग में लाखों का घोटाला हुआ। लोकल पर्चेज के नाम पर बजट ठिकाने लगाया गया। इसकी शिकायत कमिश्नर के साथ कलेक्टर तक पहुंची लेकिन अब तक कलेक्टर ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। जबकि भ्रष्टाचार को लेकर नवागत कलेक्टर खूब सुर्खियों में हैं।
आपको बता दें कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं फार्मासिस्ट ने लाखों रुपए की दवाइयां लोकल पर्चेज के नाम पर खरीदी। रंगाई पुताई का काम बिना टेंडर के कराया। लाखों का भुगतान भी कर िदया गया। दवाइयां नियम विरुद्ध खरीदने के आरोप लगे। मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने जांच बैठा दी है। जांच धीमी चल रही। इसके अलावा अधिवक्ता संतोष तिवारी ने कमिश्नर और कलेक्टर से इस फर्जीवाड़ा की लिखित शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि स्टोर में राज्य स्तर से मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विस कार्पोरेशन भोपाल से ही समय समय पर दवाइयां और अन्य सामग्री की सप्लाई की जाती है। मार्च के महीने में जिला स्टोर में पदस्थ स्टोरकीपरों ने सांठगांठ कर लोकल स्तर पर जैम पोर्टल के माध्यम से बिना राज्य स्तर के स्वीकृति के दवाइयां खरीदी। इसका आदेश जारी कर भुगतान भी करवा दिया गया। इन दवाइयों की खरीदी क्रय एनएचएम के ई-वित्त और रेगुलर मद से किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि पब्लिक हेल्थ सर्विस कार्पोरेशन की साइड से स्थानीय स्तर पर फर्जी टेंडर फीड करके सीधे क्रय आदेश जारी किया गया है। जबकि स्थानीय स्तर पर कार्पोरेशन से स्थानीय ई टेंडर की प्रक्रिया के माध्यम से क्रय आदेश जारी किया जाना था। दवा खरीदी के नाम पर चहेती फर्मों को उपकृत किया गया। इस मामले में अब तक कलेक्टर की तरफ से एक्शन नहीं हो पाया है।
फार्मासिस्ट रवि प्रकाश की भी हुई शिकायत
सीएमएचओ कार्यालय में नियम विरुद्ध तरीके से फार्मासिस्ट रवि प्रकाश अटैच हैं। इनकी अटैचमेंट को तत्कालीन सीएमएचओ डॉ संजीव शुक्ला ने 31 दिसंबर 2025 को निरस्त कर दी थी। इन्हें मूल पदस्थापना स्थल जिला अस्पताल के लिए मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया था। बाद में नए सीएमएचओ डॉ यत्नेश त्रिपाठी आए और सांठगांठ से फिर से जिला स्तरीय स्टोर में पदस्थपना आदेश करा लिया गया। जबकि इसके खिलाफ शिकायत सीएम तक पहुंची थी। इसी शिकायत पर जेडी जेल्थ के निर्देश पर उन्हें मुक्त किया गया था। दवा खरीदी में इनकी मुख्य भूमिका मानी जा रही है।
कई फर्मों को किया गया लाखों का भुगतान
कमिश्नर, कलेक्टर को की गई शिकायत में कहा गया है कि जिला स्टोर रीवा में स्टोर की रंगाई, पुताई काकार्य बिना टेंडर के बजट हेड चेंज करके कराया जा रहा है। काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है। स्टोर कीपर ने बिल सत्यापित कर लेखापाल से भुगतवान करवा दिया है। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्टोर कीपर और लेखापाल की सांठगांठ से कई फर्म जिसमें जैम पोर्टल से खरीदी की गई हे। इनमें रिद्धि-सिद्धि इंटरप्राइजेज, एसएस साल्यूशन, खंडेलवाल इंटरप्राइजेज, तिवारी इंटरप्राइजेज, श्यामा फार्मा रीवा आदि अनेक फर्मो को 30 से 40 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
कर्मचारी, अधिकारियों से बाहर नहीं निकल पा रहे
रीवा भ्रष्टाचार का गढ़ हैं। यहां पूर्व में कई विभागों के अधिकारियों के खिलाफ जांच बैठी लेकिन किसी पर गाज नहीं गिरी। सभी बच गए। कई शिकायतें अब भी धूल फांक रही हैं। नए कलेक्टर के तेवर देखकर सभी को उम्मीद है कि फर्जीवाड़ा करने वालों पर भी गाज गिरेगी। हालांकि अभी तक यह संभव नहीं हो पाया है। कलेक्टर फिलहाल योजनाओं की प्रगति में ही अटके हुए हैं। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग में हुए लाखों के दवा घोटाले पर भी किसी तरह की जांच नहीं हो पा रही है। फर्जीवाड़ा करने वाले यथावत बने हुए हैं।

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह