रीवा के मऊगंज में हनी ट्रैप मामले में फरार युवती और उसका प्रेमी उड़ीसा से गिरफ्तार, मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले, कई महीनों से ब्लैकमेलिंग गिरोह सक्रिय होने का खुलासा हुआ

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
हनी ट्रैप में फंसा कर लोगों को ब्लैक मेल करने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ गिरफ्तार हो गई है। मऊगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। युवती के मोबाइल से कई आपत्तीजनक वीडियो मिले हैं, जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का एक आपत्तीजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। आरोप था कि उपाध्यक्ष को नशीला पदार्थ खिला कर युवती अपने साथ ले गई और आपत्तीजनक हालत में स्पाई कैमरे से वीडियो शूट किया। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करते हुये रुपयों की डिमांड कर रही थी। लेकिन जब पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच किया और युवती के खिलाफ हनी ट्रैप का मामला दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी युवती फरार थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच युवती की लोकेशन उड़ीसा में मिली। लिहाजा पुलिस ने उक्त युवती और उसके साथी को उड़ीसा से ही गिरफ्तार कर लिया। जिसे मऊगंज लाया गया। यहां पूछताछ उपरांत दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कई माह से सक्रिय था गिरोह
जांच में खुलासा हुआ कि यह कहानी करीब 8-9 महीने पुरानी है। जुलाई 2025 में दोनों बराव रोड पर किराए से रहते थे। बाद में 25 दिसंबर को दुवगवा कुर्मियांन गांव में सरकारी स्कूल के पास कैफे खोला गया, जहां चाय कॉफी के बहाने लोगों को बुलाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करते थे। स्थानीय लोगो के विरोध के बाद आरोपी बस स्टैंड और पुलिस कंट्रोल रूम के पास फिर सक्रिय हो गए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सतना और मैहर सहित जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इंदौर में शुरू हुई डीजल की होम डिलीवरी सुविधा। व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर करें 200 लीटर तक डीजल। जानें कैसे काम करती है यह सुविधा और क्या हैं नियम।
सतना जिला अस्पताल में प्रसूता के गर्भस्थ शिशु की मौत पर परिजनों ने उपचार और सिजेरियन में देरी का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्रसूति सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
रेलवे ने बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान और महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश सहित कई उल्लंघनों पर जुर्माना बढ़ा दिया है। वहीं पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून से सतना और मैहर होकर नियमित चलेगी।
सतना में आयोजित नीट यूजी री-एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। फिजिक्स का पेपर कठिन रहा, जबकि एक छात्र केंद्र संबंधी गलत जानकारी के कारण परीक्षा से वंचित रह गया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठे।
मध्यप्रदेश में अपने लाजवाब स्वाद के लिए प्रसिद्ध रतलाम जिले की बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को अब राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गई है। इन दोनों उत्पादों को जीआई टैग मिल गया है। गराडू को मालवी गराडू के नाम से यह मान्यता मिली है।
मध्यप्रदेश में अब दुकानों का डिजिटल सत्यापन होगा। सड़क किनारे से लेकर हॉकर्स कॉर्नर और बड़े भवनों में खान-पान की दुकानों की जियो टैगिंग होगी। उसके बाद ही खाद्य लाइसेंस मिलेगा। खाद्य एवं सुरक्षा ने नए नियम लागू किए हैं जिसकी शुरुआत राजधानी भोपाल में होने जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दुकानदार को लाइसेंस मिल पाएगा।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप आज भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां 5 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कूनो नेशनल पार्क पहुँचकर चीता प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। भारत में अब 52 चीते हैं। राष्ट्रपति ने चीता कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की।
जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं से जनजातीय समाज के विकास और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।